जयपुर 17 नवम्बर 2019 आमजनता की समस्याओं के लिए समाज सेवा के रूप में भागीदारी निभा रहे रजा ग्रुप, अंजुमन फैजाने गरीब नवाज़ और आदिनाथ ईएनटी अस्पताल संयुक्त तत्वाधान में रविवार को शहर के जालूपुरा स्थित नूरानी मस्जिद के पास नाक कान गला की जाँच का निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें सैकड़ों मरीजों ने अपना चेक अप करवाया और कुछ मरीजों को आगे रेफर भी किया गया। इस दौरान स्थानीय पार्षद इकरामुद्दीन, रजा ग्रुप के नज़मुद्दीन, अफ़राज़ खान, डेनी चाय वाले, मईनुद्दीन चौहान और वसीम खान समेत तमाम लोग मौजूद रहे। इस दौरान डॉ. आँचल ने कहा कि चिकित्सा शिविर में तमाम मरीज आए जिनकी जाँच की गए कुछ मरीजों को रेफर किया गया, चिकित्सा शिविर में काफी मरीजों को सहयोग मिला। डॉ. आँचल के साथ डॉ. सचिन जैन ने मरीजों का चेकअप किया।
वहीँ पार्षद इकरामुद्दीन ने कहा कि वक़्त वक़्त पर रजा ग्रुप, अंजुमन फैजाने गरीब नवाज़ समाज सेवा से जुड़े सेवाएं दे रहे है, इस चिकत्सा शिविर में रजा ग्रुप, अंजुमन फैजाने गरीब नवाज़ का आदिनाथ ईएनटी
अस्पताल भरपूर सहयोग दिया और शिविर आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों मरीजों को फायदा मिला। पार्षद इकरामुद्दीन ने रजा ग्रुप, अंजुमन फैजाने गरीब नवाज़ और आदिनाथ ईएनटी अस्पताल को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि निःशुल्क शिविर लगाकर इन संस्थाओं ने नेक काम किया है। पार्षद ने रजा ग्रुप, अंजुमन फैजाने गरीब नवाज़ और आदिनाथ ईएनटी अस्पताल समेत सहयोग देने वाले तमाम लोगों का आभार व्यक्त किया ।