Monday, 30 December 2019

देतानी में शाहे जीलां कॉन्फ्रेंस आयोजित

जयपुर 30 दिसम्बर 2019। गौस- ए- आज़म की याद में ग्यारहवीं शरीफ पर बाड़मेर जिले के देताणी में रविवार को शाहे जीलां कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
अब्दुल रजाक खान ने बताया कि  कार्यक्रम में  सैय्यद नूरूल्ला शाह बुखारी सेलाउ शरीफ और मौलाना अलीमुद्दीन ने बतौर खुसूसी मुकर्रिर शिरकत की, अताउर्रहमान  ने नात-ए-शरीफ पेश की , वहीँ दारूउलूम अनवारे मुस्तफा सेलाउ शरीफ के स्टूडेंट्स  ने भी नाते शरीफ  और तकरीर पेश की।  कार्यक्रम में  मौलाना जमालुद्दीन, अली मोहम्मद,  मोलाना रोसन, मौलाना अब्दुर रजाक , केसरा खान और यामीन खान समेत तमाम लोग मौजूद रहे।  

Saturday, 28 December 2019

जयपुर में कांग्रेस का फ्लैग मार्च, ये नेता मौजूद रहे ।

जयपुर 28 दिसम्बर 2019 । कांग्रेस का आज 135 वां स्थापना दिवस है, पार्टी के स्थापना दिवस पर एक बार फिर देशभर में कांग्रेस NRC और CAA के मुददें पर सड़कों पर उतरी और केन्द्र सरकार के खिलाफ मार्च निकाला, इस कड़ी में प्रदेश कांग्रेस की ओर से राजधानी जयपुर में इस मार्च को 'फ्लैग मार्च' नाम दिया गया, जो शहीद स्मारक से शुरू होकर पीसीसी मुख्यालय तक पहुंचा, उसके बाद पीसीसी मुख्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया और सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान की शपथ ली ।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट, मंत्री विश्वेंद्र सिंह, मास्टर भंवर लाल मेघवाल, विधायक राकेश पारीक, आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास,  वक्फ बोर्ड अध्यक्ष खानु खान बुधवाली , विधायक दानिश अबरार, पीसीसी उपाध्यक्ष मुमताज मसीह, विधायक अमीन कागजी, धर्मेंद्र राठौड़, डॉ. चंद्रभान, मंत्री लालचन्द कटारिया, महेश शर्मा, कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी, मंत्री रमेश मीना, मंत्री ममता भूपेश, मंत्री भंवर सिंह भाटी, अश्क अली टाक, मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, पीसीसी उपाध्यक्ष राजीव अरोड़ा, विधायक शकुंतला रावत, एआईपीसी प्रदेश अध्यक्ष रुक्ष्मणी कुमारी, ज्योति खंडेलवाल, मंत्री बीडी कल्ला, मंत्री रमेश मीना, रेहाना रियाज़, मुख्य सचेतक महेश जोशी, विधायक बाबूलाल नागर, मंत्री प्रमोद जैन भाया,  गोपाल सिंह ईडवा, गिरिराज गर्ग, उप मुख्य सचेतक महेंद्र सिंह चौधरी, सुशील शर्मा, मंत्री परसादी लाल मीणा, अरुण कुमावत, पुष्पेंद्र भारद्वाज, डॉ. अर्चना शर्मा, विभा माथुर, सूरज खत्री, विमल यादव, महेंद्र सिंह खेड़ी, आनंद व्यास, राधा कृष्ण जांगिड़, सुनील पारवानी, सत्येंद्र भारद्वाज, जसवंत गुर्जर, महेंद्र गहलोत, सदाम हुसैन जालूपुरा, सादिक चौहान, रईस खान जालूपुरा, कविता गुर्जर, विधायक गोपाल मीणा, सुरेश मिश्रा, सुरेश चौधरी, पूर्व मंत्री दुर्रू मियां, अजित सिंह शेखावत, राजेन्द्र सैन समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Wednesday, 25 December 2019

गुलाबी नगरी में म्यूजिक मेलोडी का हुआ आयोजन

जयपुर। गुलाबी नगरी का दिन और भी गुलाबी हो गया जब म्यूजिकल सफ़र इंडिया द्वारा  इंडियाना क्लासिक में एक शानदार रंगारग संगीत कार्यक्रम ‘म्यूजिक मेलोडी’ का सफल आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम में 40 से भी अधिक कलाकारों ने नए पुराने, गीतों की धमाकेदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को झुमने पर मजबूर कर दिया |


म्यूजिकल सफ़र इंडिया (MSI) की संस्थापक सपना पाठक एवं प्रोग्राम हेड विजेंद्र पाठक ने बताया कि MSI एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ पेशेवर व गैर पेशेवर दोनों प्रकार के कलाकारों को मौका मिलता है | उन्होंने बताया कि हमारे देश में बहुत सी प्रतिभाएं जो संसाधनों के अभाव सामने नहीं आ पाती उनको म्यूजिकल सफ़र इंडिया निशुल्क मंच प्रदान करता है और उनकी प्रतिभाओं को दुनियां के सामने लाना है जिससे उनको एक नई पहचान मिले | इसके लिए म्यूजिकल सफ़र इंडिया कच्ची बस्तियों में जाकर ऐस टैलेंट को खोजता है,




इसी कड़ी में इस आयोजन में मुंबई से म्यूजिक मंत्रा की टीम ने जब एम. एस. आज़ाद की “लागा चुनरी में दाग” और रुबीना खान की “माही वे” की दिल छू लेने वाली प्रस्तितुओं को सुना तो स्वयं को रोक न सके और इन दोनों कलाकारों को आगामी म्यूजिक एल्बम के लिए चयनित किया है | जिसके लिए
म्यूजिकल सफ़र इंडिया उनका आभार प्रकट करती हैं और चयनित दोनों कलाकारों को ढेर सारी शुभकामनाएं  प्रदान करता हैं, कार्यक्रम में मुख्य अथिति बॉलीवुड अभिनेता अकबर खान और शहर के मशहूर बिज़नसमेन और अभिताभ बच्चन के जबरदस्त फैन सुनील नाटानी, देव, किशन, नितिन माथुर और म्यूजिक मन्त्रा की टीम उपस्थित रही, | कार्यक्रम में जोश और भी बढ़ गया जब अभिनेता अकबर खान, देव चौधरी और सपना पाठक ने धमाकेदार डांस प्रस्तुत किया और सुनील नाटानी ने भी ‘लोग कहते है’ पर अभिनेता अभिताभ की तरह जबरदस्त प्रस्तुति दी। सपना पाठक की प्रस्तुति  सोलह बरस ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया |

कार्यक्रम का मंच संचालन मशहूर एंकर अरुण किम्मतकर. व कुलदीप गुप्ता व सपना पाठक ने किया | कार्यक्रम में शीला पुरोहित, हितेश राव, रितिका, अतुल माथुर, राज, लोकेश पुरोहित, अतुल श्रीवास्तव, योगिनी, आकाश, नयति दम्पति, मोहित, द्योम, रीता, मंजू, सुरेखा , सीमा , राजेश, अभिषेक, शुभांगी, रितु, और अयान और सुहानी ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी |


Monday, 2 December 2019

मौलाना आदम खान ने डॉ. खानु खान से मुलाकात की

जयपुर । राजस्थान वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. खानु खान बुधवाली से मौलाना आदम खान कादरी ने जयपुर पहुंचकर मुलाकात की और शॉल ओढ़ाकर जोधपुरी साफा पहनाते हुए उनका इस्तक़बाल किया । राजस्थान वक्फ बोर्ड के पूर्व सदस्य मौलाना आदम खान क़ादरी कोनराई ने हाल ही में अध्यक्ष डॉ. खानु खान बुधवाली से जयपुर में मुलाकात की और राजनीतिक चर्चा भी की । इस दौरान शफ़ी मोहम्मद कुरेशी बाड़मेर और कांग्रेस नेता गुलाम खान नेगरड़ा भी साथ में  मौजूद रहे । 

Sunday, 17 November 2019

रजा ग्रुप और आदिनाथ ईएनटी अस्पताल ने जालूपुरा में चिकित्सा शिविर लगाया

जयपुर 17 नवम्बर 2019 आमजनता की समस्याओं के लिए समाज सेवा के रूप में भागीदारी निभा रहे रजा ग्रुप, अंजुमन फैजाने गरीब नवाज़ और आदिनाथ  ईएनटी अस्पताल संयुक्त तत्वाधान में  रविवार को शहर के जालूपुरा स्थित नूरानी मस्जिद के पास  नाक कान गला की जाँच का निःशुल्क  चिकित्सा शिविर लगाया गया।  जिसमें सैकड़ों मरीजों ने अपना चेक अप करवाया और कुछ मरीजों को आगे रेफर भी किया गया। इस दौरान स्थानीय पार्षद इकरामुद्दीन, रजा ग्रुप के नज़मुद्दीन, अफ़राज़ खान, डेनी चाय वाले, मईनुद्दीन चौहान  और   वसीम खान समेत तमाम लोग मौजूद रहे।  इस दौरान डॉ. आँचल ने कहा कि चिकित्सा शिविर में तमाम मरीज आए जिनकी जाँच की गए कुछ मरीजों को रेफर किया गया, चिकित्सा शिविर में काफी मरीजों को सहयोग मिला। डॉ. आँचल के साथ  डॉ. सचिन जैन ने मरीजों का चेकअप किया।

वहीँ पार्षद इकरामुद्दीन ने कहा कि वक़्त वक़्त पर रजा ग्रुप, अंजुमन फैजाने गरीब नवाज़ समाज सेवा से जुड़े सेवाएं दे रहे है, इस चिकत्सा शिविर में रजा ग्रुप, अंजुमन फैजाने गरीब नवाज़ का आदिनाथ  ईएनटी
अस्पताल भरपूर सहयोग दिया और शिविर आयोजित किया गया।  इसमें सैकड़ों मरीजों को फायदा मिला। पार्षद  इकरामुद्दीन ने  रजा ग्रुप, अंजुमन फैजाने गरीब नवाज़ और आदिनाथ  ईएनटी अस्पताल को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि निःशुल्क शिविर लगाकर इन संस्थाओं ने नेक काम किया है। पार्षद ने  रजा ग्रुप, अंजुमन फैजाने गरीब नवाज़ और आदिनाथ  ईएनटी अस्पताल समेत सहयोग देने वाले तमाम लोगों का आभार व्यक्त किया ।

Thursday, 31 October 2019

ईटादा स्कूल में बलिदान दिवस मनाया

जयपुर। बाड़मेर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईटादा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान धनाऊ ब्लॉक के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चतराराम, विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य कृपा राम, पूर्व सरपंच ताहर खान, पूर्व सरपंच खमीशा खान,  समाज सेवी सखर खान, सबीर खान, अदरीम खान, मौलाना हनीफ खान समेत तमाम ग्रामीणों ने इंदिरा गाँधी और  सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी ।

Thursday, 24 October 2019

प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को दी बधाई

जयपुर। प्रदेश में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की मण्डावा सीट पर भारी मतों से हुई जीत के लिए प्रदेश सरकार और  संगठन को बधाई देते हुए राजस्थान कांग्रेस  प्रभारी अविनाश पाण्डे ने  इसे क्षेत्र की जनता और  कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत बताया है। पाण्डे ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश में सरकार बने लगभग 10 माह हुए है और इस दौरान सरकार ने घोषणा पत्र में जितने वादे किए थे उन्हें पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

उन्होंने कहा कि किसानों की ऋण माफी के साथ ही युवाओं व बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा सामन्य वर्ग के लिए आर्थिक आधार पर दिए जाने वाले आरक्षण में भूमि एवं भवन संबंधित प्रावधानों को हटाया गया है जो इस वर्ग को बड़ी राहत देने वाला ऐतिहासिक फैसला है, साथ ही यह निर्णय सरकार की संवेदनशीलता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि खींवसर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की हार हुई है परन्तु विगत् विधानसभा चुनाव में बड़े अंतर से कांग्रेस हारी थी जो अंतर इस चुनाव में काफी कम रह गया है जिससे स्पष्ट होता है कि खींवसर विधानसभा क्षेत्र की जनता का भी कांग्रेस सरकार में विश्वास प्रगाढ़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा की नीतियाँ नाकाम साबित हो रही है और यही कारण है कि हरियाणा राज्य में भाजपा विधानसभा चुनाव में बहुमत से वंचित  हो गई है।

अविनाश पांडे ने  कहा कि महाराष्ट्र में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ काम किया, वहीं भाजपा ने सत्ता में होने का दुरूपयोग करते हुए प्रशासनिक मशीनरी का खुद के पक्ष में भरपूर उपयोग कर चुनावों को प्रभावित करने पूरा काम किया है। उन्होंने कहा कि एनसीपी के अध्यक्ष सम्माननीय शरद पंवार पर भी सरकारी एजेन्सी का दुरूपयोग भाजपा की केन्द्र सरकार के इशारे पर किया गया परन्तु कांग्रेस और  एनसीपी ने भाजपा के हर षड्यंत्र और चुनौती का डटकर मुकाबला किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में श्रीमती सोनिया गाँधी और   राहुल गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएगी और आमजनता के हित में काम करती रहेगी। पाण्डे ने प्रदेश के सभी कांग्रेसजनों से एकजुट होकर पार्टी की रीति-नीति को आमजनता तक ले जाने का आह्वान किया है।  

Tuesday, 22 October 2019

मीठे का तला में क्रिकेट कप प्रतियोगिता शुरू

जयपुर । बाड़मेर जिले के मीठे का तला में मरहूम सकुर खान मेमोरियल क्रिकेट कप का आयोजन हुआ ।जिसका उद्घाटन मंगलवार मीठे का तला में किया गया । मंगलवार 22 अक्टूबर 2019 को शुरू क्रिकेट प्रतियोगिता में तकरीबन  85 टीम्स भाग ले रही है यह प्रतियोगिता 8 दिन तक चलेगी । इस दौरान प्रतियोगिता के आयोजक मुनीर खान ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें, हार जीत होना वाजिब हैं, खेल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं । इस मौके शूजा मोहम्मद, नवाज खान, रोशन खान  मौजूद रहे। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन जुनैद खान ने किया । 

पांधी का पार में हॉस्टल का उद्धघाटन, विधायक अमीन खान ने की नई घोषणा


जयपुर। बाड़मेर जिले के पांधी का पार में अल्पसंख्यक विभाग की ओर से अनुदानित हॉस्टल का उद्धघाटन समारोह सम्मपन हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि  शिरकत करते हुए शिव   विधायक अमीन खान ने स्टूडेंट्स को लगन और  मेहनत  के साथ शिक्षा ग्रहण करने का संदेश दिया, वहीं बालिका शिक्षा को  वर्तमान समय में जरूरी बताया।  विधायक अमीन खान ने रेगिस्तान शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित  हॉस्टल के लिए विधायक कोष  से  10 नए कमरे बनवाने की घोषणा की।

इस दौरान अल्पसंख्यक अधिकारी उमेद सिंह भाटी ने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार होना चाहिए । उन्होंने कहा कि  वर्तमान समय में कम्प्यूटर शिक्षा  विद्यार्थी जीवन के लिए अहम हिस्सा है। 

इस मौके पर बचू खान खलीफा, सरपंच काजी खान,  पूर्व सरपंच मुराद खान, कचरा खान, मौलाना हबीबुल्लाह, मौलाना अब्दुल हक,  सरपंच रहमान खान समेत तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मौलाना अली मोहम्मद ने विधायक अमीन खान और कार्यक्रम में शरीक हुए सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा  किया ।

Saturday, 19 October 2019

ईटादा स्कूल में बाल सभा का आयोजन

जयपुर। बाड़मेर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईटादा में शनिवार को सामुदायिक वृहत बाल सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गीत, कविता और नृत्य की प्रस्तुति दी ।

इस दौरान विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य कृपा राम, वरिष्ठ अध्यापक संजय आलड़िया, वरिष्ठ अध्यापक सवाई खान, वरिष्ठ अध्यापिका अनिता सामौर, वरिष्ठ अध्यापिका शबनम परवीन, वरिष्ठ अध्यापक नरसी राम, अध्यापक केवाराम, अध्यापक महेंद्रा राम, अध्यापक मुन्शी लाल मीणा, अध्यापक विक्रम सिंह, समाज सेवी सबीर  खान, कार्यक्रम एंकर जुनैद खान, बाल सभा अध्यक्ष छात्रा आलमा, सभापति छात्र टीकमाराम समेत तमाम शिक्षक, स्टूडेंट्स के अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

Thursday, 17 October 2019

ईटादा में मोहम्मद हबीब खान का सेवानिवृत्त समारोह आयोजित

जयपुर । बाड़मेर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईटादा में कार्यरत अध्यापक मोहम्मद हबीब खान अपने  38 साल राजकीय सेवा में देने के बाद 31 अक्टूबर 2019 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं । जिनका सेवानिवृत्त समारोह 17 अक्टूबर 2019 गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईटादा के परिसर में आयोजित किया गया । चौहटन क्षेत्र में आजादी के बाद मुस्लिम समुदाय के एक मात्र अध्यापक मोहम्मद हबीब खान हैं जिनका बड़े स्तर पर सेवानिवृत्त समारोह आयोजित किया गया ।  विभागीय सेवानिवृत्त समारोह ईटादा स्कूल के परिसर में आयोजित किया गया। वहीं अध्यापक मोहम्मद हबीब खान के ईटादिया निवास पर  प्रतिभोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

सेवानिवृत्त समारोह में धनाऊ के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चतरा राम, गुलाम मोहम्मद खान बुरहान का तला, पूर्व प्रधान बक्स खान, पूर्व सरपंच ताहर खान, पूर्व कार्यवाहक सरपंच शेर मोहम्मद रहूमा, पूर्व सरपंच ख़मीशा खान, सरपंच रजाक खान, रबासर पूर्व सरपंच बरकत खान, कांग्रेस नेता जमाल खान कोनरा, रकमा जिला अध्यक्ष अध्यापक हासम खान सिंहार, अध्यापक हुसैन खान समा, अध्यापक नानगा राम, व्याख्याता कृपा राम, वरिष्ठ अध्यापक संजय आलड़िया, वरिष्ठ अध्यापक नरसीराम, वरिष्ठ अध्यापक सवाई खान, वरिष्ठ अध्यापिका शबनम, वरिष्ठ अध्यापिका अनिता, अध्यापक मुंशीलाल मीना, अध्यापक केवाराम गढ़वीर, अध्यापक महेंद्रा राम, अध्यापक मोहम्मद खान नोहड़ी, अध्यापक सखी खान, अध्यापक रसूल खान मंगलिया, पीटीआई केसाराम सियाग, व्याख्याता हरिराम महिया, अध्यापक खबड़ खान, अध्यापक शेरमोहमद, अध्यापक मुकीम खान, वरिष्ठ अध्यापक बाबूलाल सुथार, अध्यापक सखर खान, राजस्थान पुलिस सेवा में कार्यरत खानु खान कोनरा, हबीब खान कोनरा, वीरम खान, सामाजिक कार्यकर्ता बचाया खान गोहड़ का तला, एएनएम मनीषा देवी, अमन कुमार, लूणाराम सेजु, रसूल समेजा, प्रहलाद राम सुथार, कादर खान, मारूफ खान, मिहल खान रहूमा, समाज सेवी सखर दीन, सबीर खान, सकुर खान, कबूल खान, लतीफ खान मेहर कानासर और ईटादा, छोटा ईटादा, कोनरा, भोजारिया, उभरे का पार, सिहार, कानासर, आलमसर, धारासार समेत विभिन्न गांवों के गणमान्य लोग मौजूद रहे । कार्यक्रम में मंच संचालन जुनैद खान समेजा ने किया।

बता दें कि मोहम्मद हबीब खान ने किसान परिवार के घर मे जन्म लिया उन्होंने बड़ी मेहनत के पढ़ाई करने के बाद अध्यापक की नोकरी हासिल की ।  उनकी पंचायती राज विभाग में पहली पोस्टिंग झाड़पा में औऱ शिक्षा विभाग में पहली पोस्टिंग शिव के कानासर के विद्यालय में हुई । उसके बाद चौहटन के आलमसर और कोनरा स्कूल में उन्होंने अपनी सेवाएं दी और  पिछले कुछ सालों से वे ईटादा स्कूल में अपनी सेवाएं दी । अध्यापक मोहम्मद हबीब खान ने अपनी सेवाओं के दौरान स्टूडेंट्स को बेहद मेहनत के साथ शिक्षा दी । जिसमे कई स्टूडेंट्स वर्तमान में सरकारी और निजी क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं ।
 रहमतुल्लाह खान, वरिष्ठ पत्रकार - 9950292971


कृपया इस खबर को कॉपी नहीं करें ।


 अपने सुझाव कमेंट करें -

Friday, 11 October 2019

ईटादा में मोहम्मद हबीब खान का सेवानिवृत्त समारोह 17 अक्टूबर को


जयपुर । बाड़मेर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईटादा में कार्यरत अध्यापक मोहम्मद हबीब खान अपने  38 साल राजकीय सेवा में देने के बाद 31 अक्टूबर 2019 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं । जिसको लेकर ईटादा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 17 अक्टूबर 2019 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक विभागीय सेवानिवृत्त समारोह आयोजित किया जाएगा । वहीं अध्यापक मोहम्मद हबीब खान के ईटादिया निवास पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक प्रतिभोज का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । जिसमें शिक्षा विभाग और अन्य विभागों से जुड़े अधिकारियों कर्मचारियों समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे ।

बता दें कि मोहम्मद हबीब खान ने किसान परिवार के घर मे जन्म लिया उन्होंने बड़ी मेहनत के पढ़ाई करने के बाद अध्यापक की नोकरी हासिल की ।  उनकी पहली पोस्टिंग शिव के कानासर के विद्यालय में हुई । उसके बाद चौहटन के आलमसर और कोनरा स्कूल में उन्होंने अपनी सेवाएं दी और  पिछले कुछ सालों से वे ईटादा स्कूल में अपने सेवाएं दे रहे हैं । अध्यापक मोहम्मद हबीब खान ने अपनी सेवाओं के दौरान स्टूडेंट्स को बेहद मेहनत के साथ शिक्षा दी । जिसमे कई स्टूडेंट्स वर्तमान में सरकारी और निजी क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं ।

Tuesday, 17 September 2019

अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति ने किया वृक्षारोपण

जयपुर। वृक्षारोपण को लेकर कई स्वंय सेवी संस्थाएं काम कर रही हैं इसी क्रम में अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति राजस्थान प्रदेश की महिला शाखा की ओर से महिला प्रदेश उपाध्यक्ष अंकिता श्रीवास्तव की अगुवाई में जेडीए उद्यान कृष्णा विहार में वृक्षारोपण किया गया

 जिसमें ब्रिक्स के राजस्थान  प्रदेश अध्यक्ष शिवराज सिंह,ब्रिक्स के राजस्थान प्रदेश महासचिव सत्यनारायण यादव, कुलदीप वर्मा, एन के गुप्ता, एच पी रायजादा, राजन श्रीवास्तव , एच के गुप्ता मौजूद रहे ।कार्यक्रम का मार्गदर्शन औऱ संचालन सपना पाठक ने किया ।

 वृक्षारोपण कार्यक्रम में न केवल संस्था के पदाधिकारियों ने बल्कि  हर उम्र के आमजन लोगो ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमें स्त्री पुरूष सभी सम्मलित थे तथा सभी ने भविष्य के लिये चिंता जताई कि यदि पृथ्वी पर हरियाली नही होगी तो सांस लेना दूभर होगा जो  हमारी भावी पीढ़ी के लिये खतरे की घंटी है ,  संस्था के पदाधिकारियों ने पौधारोपण का कार्य करके ये संदेश दिया कि हरियाली है तो जीवन है,प्रदूषण मुक्त देश हो ऐसा प्रयास हम सबका होना चाहिए । 












"सुर संगम" कार्यक्रम का आगाज, प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया

 जयपुर 15 सितंबर । राइज फाउंडेशन की ओर से "सुर संगम" कार्यक्रम का  आगाज किया गया इसमें फैशन शो सिंगिंग और डांसिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई।  इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया और उन लोगों को भी मंच दिया गया जिनमें कुछ करने का जज्बा है।

कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री  प्रताप सिंह खाचरियावास ने बतौर विशिष्ठ अतिथि शिरकत की।  वहीं  उप महापौर मनोज भारद्वाज , पवन गोयल, कुलदीप सिंह राजावत, देवाराम,  मोहित टेलर, अमृता श्रीवास्तव समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितय, तृतीय विजेता को   ट्रॉफी सर्टिफिकेट और वाउचर दिए गए इसके अलावा सभी आए हुए मेहमानों को और सदस्यों को भी गिफ्ट वाउचर वितरित किए गए।  कार्यक्रम में गणेश वंदना के लिए हंसिका माथुर को पुरस्कृत किया गया।


डांस प्रथम श्रेणी की विजता नम्रता शर्मा,   नवनीत शर्मा और  सिमरन रहीं। 
डांस  द्वितय श्रेणी की विजेता स्वाती सिन्हा, एकता यादव और तृतीय साक्षी माथुर रही।

सिंगिंग  प्रथम श्रेणी की  विजेता नंदिनी सोनी,  अर्श जैन और  कामाक्षी शर्मा  रही।  सिंगिंग  द्वितीय श्रेणी की विजेता पूजा पटवा,  अदिति शर्मा और   शिप्रा माथुर रही

 सिंगिंग सीनियर फीमेल श्रेणी  की   विजेता बेला माथुर,  सीमा ललवानी और    योगिता पटवर्धन रही। सिंगिंग सीनियर मेल श्रेणी  की विजेता गौरव शर्मा, अनिल भार्गव और  हितेश राव रहे।

निर्णायक की भूमिका में सपना पाठक, रोहित कटारिया, मोनीला माथुर औऱ आकांक्षा रहे।

Thursday, 12 September 2019

वक्फ बोर्ड के तीन नए सदस्य बने, इन समस्याओं से जूझ रहा है बोर्ड...... अब उम्मीदें जगी,

जयपुर ।  प्रदेश वक्फ बोर्ड में लंबे अर्से से खाली पड़े सदस्यों के पदो के लिए आज राज्य सरकार ने तीन सदस्यों को मनोनीत कर दिया है, इसके लिए खानू खां बुधवाली, राना जैदी और असमा खान खाली को बतौर सदस्य राज्य सरकार ने मनोनीत किया है, इनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए है , करीब डेढ साल पहले राजस्थान हाईकोर्ट में वक्फ बोर्ड के तीनों सदस्यों की सदस्ता रद्द कर दी थी, जिसमें सैय्यद अबूबकर नकवी जो समाज सेवी के कोटे से सदस्य थे नकवी बोर्ड के चेयरमैन भी  बनाए गए थे, इनके अलावा सुन्नी उलेमा कोटे से  सुश्री निदा पुत्री ग्यासुद्दीन  और एक शिया उलेमा कोटे से सैयद अफ़रोज़ ज़ैदी सस्दय रहे है जिनकी सदस्य्ता रास्थान हाईकोर्ट ने रद्द कर दी थी।  उसके बाद यह तीनो पद खाली  थे, उसके बाद न तो बोर्ड पूरा था न ही बोर्ड का कोई स्थाई अध्यक्ष रहा, वक्फ बोर्ड में तब से कामकाज अटके हुए हैं,  इसी मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई थी,  इसलिए राज्य सरकार ने सरकारी छुट‌्टी होने के बाद भी 10 सितंबर 2019 को देर रात तीनों सदस्यों को मनोनीत करने के आदेश जारी कर दिए ताकि सुप्रीम कोर्ट में मामले को लेकर जवाब पेश किया जा सके,

 इन तीन सदस्यों के मनोनयन के बाद राजस्थान में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष की दौड़ में सबसे मजबूत दावेदार खानू  खां बुधवाली आ गए हैं,  राजस्थान वक्फ बोर्ड, ने 9 मार्च 2016 को बोर्ड के तीन सदस्य मनोनीत किये थे, उसके बाद 5 दिसम्बर 2017 को हाईकोर्ट में तीनों सदस्यों की योग्यता को टोंक निवासी नजी़र हसन ने चैलेज किया तो जस्टिस मनीष भंडारी की अदालत ने उनकी योग्यता रद्द कर दी थी, जब से लेकर मामला जारी है, आगे इसे सुप्रीम केार्ट में भी चैलेंज किया गया, लेकिन 2017 के बाद से वक्फ बोर्ड में न कोई नया काम हो पाया न कोई नई प्लानिंग हो पाई, इस दौरान वक्फ जायादादों पर अतिक्रमण हटाने के काम रुक गए, नई किराया नीति को लेकर नये फैसले नहीं किये जा सके, जिला समितियों को लेकर भी ज्यादातर  फैसले अटके हुए हैं, वक्फ एक्ट और वक्फ जायदादों को लेकर लंबे समय से हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट में संघर्ष कर रहे  वक्फ बोर्ड में कुल 9 सदस्य होते हैं, इसमें मुस्लिम सांसद कोटे से एक सदस्य, एक सदस्य मुस्लिम विधायक कोटे से, एक सदस्य मुस्लिम बार कौंसिल सदस्य के कोटे से, दो सदस्य वक्फ जायाजादों के मुतवल्ली कोटे से, एक सदस्य मुस्लिम प्रशासनिक अधिकारी आईएएएस या आरएएस अधिकारी में से, और तीन सदस्य राज्य सरकार द्वारा मनोनीत किये जाते हैं, इनमें एक समाज सेवी, एक सुन्नी उलेमा, और एक शिया उलेमा कोटे से  होना जरूरी है, 3 सदस्यों के मनोनयन के साथ ही विधायक कोटे से सदस्य को शामिल करने के लिए भी बोर्ड मे विधायक कोटे से सदस्य का चुनाव होगा इसके लिए जिला कलक्टर को चुनाव कराने के लिए वक्फ बोर्ड ने पत्र भेज दिया है,
वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा मनोनीत किए गए तीनो सदस्य के अलावा सांसद कोटे से अश्क अली टाक,  बार कौंसिल सदस्य के कोटे से नासिर अली नकवी, मुतव्वली कोटे से मोहम्मद यूसुफ खान (जो कार्यवाहक अध्यक्ष है) , मुतव्वली कोटे से  शौकत कुरैशी, प्रशासनिक अधिकारी कोटे से जमील अहमद कुरैशी  सदस्य है और विधायक कोटे से पद  खली जिस पर चुनाव करवाकर पद भरा जाएगा।  वर्तमान बोर्ड 2021 तक चलेगा उसके बाद सभी सदस्य दुबारा से बनाए जाएंगे, नए मनोनीत तीनो सदस्य डॉ. खानु खान बुधवाली, डॉ. राना ज़ैदी  और  अस्मा खान ने गुरुवार को राजस्थान वक्फ बोर्ड पहुंचकर जोइनिंग कर ली है, बोर्ड के सीईओ सैयद मुकर्रम शाह ने सदस्यों को जोइनिंग करवाई ।


 बोर्ड के तमाम सदस्य नियुक्त हो जाने के बाद जल्द ही वक्फ बोर्ड अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा, इस पूरी प्रक्रिया में एक डेढ़ महीने का वक्त लग सकता है, उसके बाद 5 दिसंबर 2017 के बाद से वकफ बोर्ड के अटके कामकाज को तेज़ी मिलेगी


राजस्थान सरकार ने 10 सितम्बर 2019 को देर रात आदेश जारी कर मनोनीत  किए तीन सदस्य डॉ.  खानु खान बुधवाली, अस्मा खान और डॉ. राना जैदी हैं



डॉ.  खानु खान  बुधवाली
डॉ.  खानु खान  बुधवाली राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हैं, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के दो बार  प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं, प्रदेश कांग्रेस में सचिव, प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव और एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव रह चुके है बुधवाली 









श्रीमती अस्मा
श्रीमती अस्मा पत्नी सादिक़ खान जोधपुर निवासी हैं अस्मा को सुन्नी आलिमा के तौर पर सदस्य बनाया गया है,  वर्तमान में जोधपुर के मौलाना आज़ाद महिला बीएड कॉलेज में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं अस्मा ने हैदराबाद से आलिमा डिग्री प्राप्त की हैं








डॉ. राना जैदी आईपीएस हैदरअली जैदी की पत्नी है, राना जैदी वर्तमान में राजस्थान विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं



पढ़ने के बाद अपनी प्रतिक्रिया  दीजिये 

Friday, 30 August 2019

सेव गर्ल चाइल्ड इनाया ख़ान "बॉलीवुड क्राउन" ख़िताब से सम्मानित

जयपुर । सफलता किसी की मोहताज नहीं होती हैं, इंसान अपनी लगन और मेहनत से कामयाबी के झंडे गाड़ देता हैं ।इसी कड़ी में सात वर्षीय इनाया ख़ान ने अपने बलबूते पर आज वो मुक़ाम हासिल कर लिया है  और  वह  अपने हम उम्र बच्चो के लिए एक मिसाल बन गयी है। चार वर्ष से इनाया ख़ान बेटी बचाओ पर कार्य कर रही है।  हाल ही में इनाया का सोंग "ज़ूम" चैनल पर टेलीकास्ट हुआ है और साथ ही कई डोक्युमेंटरी मूवी में इनाया के कार्य को सराहा गया है । 

मानसरोवर स्थित सरदार पटेल स्कूल में  इंडीयन बालीवुड क्राउन किड्स फ़ैशन शो का आयोजन किया गया । जिसमे सेव गर्ल चाइल्ड इनाया ख़ान को बॉलीवुड क्राउन के ख़िताब से सम्मानित किया गया । इस दौरान इनाया ख़ान के हाथों से उनके  हम उम्र विजेता  बच्चो को पुरस्कार दिया गया। इनाया इंटरनैशनल फ़िल्म प्रडक्शन हाउस की चेयरपर्सन बेनज़ीर ख़ान के साथ फ़ैशन शो के आयोजक योगेश जोशी और पिहु विश्वास ने सभी का आभार व्यक्त किया।  टोंक जिले से रेल लाओ संघर्ष समिति के अकबर खान ,राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन के ब्रजेश पाठक, कंचन आनंद, हिलव्यू पब्लिकेशन की शलिनी श्रीवास्तव , अभिनेत्री अपर्णा वाजपेयी , विवेक गोयल ,अनिल मंगल ,शकिम ख़ान और अरविंद अग्रवाल,बेटी फ़ाउंडेशन के राहुल शर्मा ने फैशन शो में सहयोग दिया।  छोटे छोटे बच्चो ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति और रैम्प वॉक से सबका दिल जीत लिया,  एंकर कुलदीप गुप्ता ने  मंच का सञ्चालन किया, फ़ोटोग्राफ़ी अजय जयसवाल ने की ।

Monday, 5 August 2019

राजधानी की सड़को पर नाजमीन को इंसाफ देने की मांग



जयपुर। मकराना में  विवाहिता नाजमीन की हुई  मौत को लेकर अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति की ओर से सोमवार को जयपुर कलेक्ट्रेट पर विशाल धरना प्रदर्शन  किया गया।  अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति और  ब्रिक्स ह्यूमन राइट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पाटिल खण्डपुरकर,  ब्रिक्स ह्यूमन राइट के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष अमिता मधुप  महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्य्क्ष कविता, राजस्थान महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्य्क्ष सपना पाठक के नेतृत्व में  धरना प्रदर्शन कर न्याय दिलाने की मांग की गई ।

अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में कई समुदायों के लोगों ने हिस्सा लिया, राजधानी जयपुर की सड़कों पर प्रदर्शन कर   सरकार से नाज़मीन को इंसाफ दिए जाने की मांग की गयी है। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि  पूरे मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए.. नाजमीन की माता और उनकी दादी ने सरकार से यह मांग की है कि मेरी बेटी को इंसाफ मिले।  संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पाटील ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अगर पुलिस ने अपना कार्य सही ढंग से किया होता तो  सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होते।

प्रदर्शन में शामिल लोग अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे जहां  पर वक्ताओं ने धरने को संबोधित किया इस दौरान जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया सौंपा गया और स्टेचू सर्किल पर कैंडल मार्च भी नाजमीन को इंसाफ देने के लिए निकाला गया। इस प्रदर्शन में देश के विभिन्न राज्यों से संगठन के  पदधिकारियों के साथ साथ आम जन भी जुटे और करणी सेना के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

Sunday, 21 July 2019

जयपुर में "देश बचाओ- दस्तूर बचाओ कॉन्फ्रेंस" देश की कई हस्तियों ने शिरकत की

- अपूर्वानन्द ने गांधीवाद का संदर्भ दिया

- कविता श्रीवास्तव साम्प्रदायिकता से चिंतित
- मुफ्ती अशफाक ने संविधान बचाने पर दिया ज़ोर
- बामसेफ ने ईवीएम के बोगस चुनाव पर सवाल किए
- हाजी रफअत ने मीडिया पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाया

- मुसलमान इस मुल्क के शरीर में ख़ून की तरह हैं, जिसे अलग नहीं किया जा सकता- तौक़ीर रज़ा

जयपुर 21 जुलाई 2019: भारत की अंतिम प्राधिकृत शक्ति संविधान है और इसका संचालन इसी से होगा। भारत के मुसलमान, धार्मिक अल्पसंख्यक, दलित और ट्राइबल संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और किसी भी फासीवादी ताक़त को भारत पर क़ब्ज़ा नहीं करने दिया जाएगा। यह बात आज जयपुर में देश बचाओ, दस्तूर बचाओ कॉन्फ्रेंस में उभर कर आई। 

तहरीक उलामा ए हिन्द के बैनर तले आयोजित समारोह में वक्ताओं ने देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, दलित और जनजातियों पर हिन्दूवादी ताकतों के हमले की निन्दा करते हुए एक ज्ञापन भी तैयार किया गया जिसे बाद में भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम पर रवाना किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर मौलाना तौक़ीर रज़ा ने कहाकि देश में सेकुलर विचार मरा नहीं है जबकि नरेन्द्र मोदी ने देश की धर्म निरपेक्षता को नुक़सान पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहाकि असली देशद्रोही वह है जो अपने ही भाई का क़त्ल करे। जो अपने वतन से प्रेम नहीं करता, वह सच्चा मुसलमान नहीं है। हमारे अंदर हिन्दुस्तान है और हिन्दुस्तान के अंदर हम हैं। हमारी हिफ़ाज़त करो क्योंकि हम इस देश के शरीर में रक्त की तरह हैं। उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आरएसएस पर हम अपने हर गिरावट का आरोप नहीं लगा सकते। मुसलमानों को यदि उचित सम्मान चाहिए तो हमें अपने चरित्र को भी महान् बनाना पड़ेगा। मुसलमानों को चाहिए वह राजनीतिज्ञ और पुलिस को ख़ुश करने की बजाय अपने ख़ुदा को ख़ुश करने का प्रयास करें। उन्होंने जयपुर के मुसलमानों को धन्यवाद देते हुए कहाकि इसी प्रकार अपनी मांगों को मनवाने के लिए दिल्ली का घेराव किया जाएगा। आम जनता ने इसे समर्थन दिया।

मुख्य आयोजक एवं तहरीक उलामा ए हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष खालिद अय्यूब मिस्बाही ने इस्लाम के पैग़म्बर मुहम्मद साहब की हदीस का हवाला देते हुए बताया कि पैग़म्बर साहब ने कंघी के दांतों की बराबरी का उदाहरण देते हुए कहा था कि इसी प्रकार हर मानव बराबर है। उन्होंने कहाकि किसी भी प्रकार की प्रताड़ना के जवाब में हम किसी भी हालत में क़ानून हाथ में नहीं लेंगे। उन्होंने संविधान की रक्षा और मुस्लिम दलित एकता पर बल दिया। मुफ्ती ख़ालिद अयूब ने कहा कि हम हर प्रताड़ना का मुक़ाबला संविधान के दायरे में शिक्षा, एकता और संघर्ष से करेंगे। उन्होंने मुसलमानों को भावना की बजाय विवेक से सोचने की प्रवृत्ति विकसित करने की अपील की। उन्होंने कहा हमें हिंसा का जवाब हिंसा से नहीं देना है बल्कि शिक्षा, समझ और संवैधानिक अधिकारों के बल पर अपने अधिकारों के लिए निरन्तर संघर्ष करते रहना है। इस अवसर पर मुफ्ती खालिद अयूब ने ऐलान किया कि "देश बचाओ, दस्तूर बचाओ" नामक हमारा यह आंदोलन चलता रहेगा और आगामी "18 अगस्त" को "तहरीक उलमा ए हिंद" इसी कार्यक्रम को बीकानेर की धरती पर दोहराएगी और उस समय हमारे आज सौंपें गए ज्ञापन पर सरकार की जो प्रतिक्रिया होगी, उस पर भी विशेष चर्चा होगी। मुफ्ती साहब के इस ऐलान को तमाम लोगों ने हाथ उठाकर पूरे जोश के साथ समर्थन दिया।

 दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अपूर्वानन्द ने कहा कि हमें संविधान के आधार पर बराबरी का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहाकि संविधान में लिंग, भाषा, न्याय में बराबरी और भाईचारे को महत्व दिया गया है। यह राजनीतिक सत्य है। हमें संविधान की इन चार मूल भावनाओं में चौथे शब्द भाईचारे को सबसे ज्यादा ख़तरा है। उन्होंने हिन्दू मुस्लिम एकता पर बल दिया और इसे भारत की बुनियादी आवश्यकता बताया। उन्होंने कहाकि मुसलमानों ने अगर महात्मा गाँधी को मुसलमानों का नेता माना होता तो उनकी राजनीतिक स्थिति बेहतर हो सकती थी। उन्होंने गांधीवाद की व्याख्या करते हुए कहाकि गांधी ने हमेशा निजी स्वतंत्रता की मांग की जबकि फासीवादी ताकतें आज मुसलमानों से भारतीय होने का सुबूत मांग रही हैं। उन्होंने कहाकि वंदे मातरम् का भी नारा ज़बरदस्ती नहीं लगवाया जा सकता और यह भी निजी स्वतंत्रता का मामला है।

पीयूसीएल की महासचिव कविता श्रीवास्तव ने कहाकि राजकीय संस्थाओं में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कब्ज़ा हो चुका है। भारतीय संस्थाएं जैसे थाने, अदालतों का एक हिस्सा और सामाजिक न्याय की कई संवैधानिक संस्थाएं साम्प्रदायिक हो चुकी हैं। उन्होंने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निकृष्टता का आरोप लगाते हुए कहाकि राज्य में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं क्योंकि राजस्थान में अभी तक लिंचिंग में सात लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं और पुलिस का रवैया ठीक नहीं है। उन्होंने मंच पर महिलाओं की कम संख्या पर असंतुष्टि का इज़हार करते हुए मुसलमानों से अपील की कि महिलाओं की सभाओं में भागीदारी बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। 

ऑल इंडिया तंज़ीम उलामा ए इस्लाम के संस्थापक अध्यक्ष मुफ़्ती अशफ़ाक़ हुसैन क़ादरी ने कहाकि देश बचाओ, दस्तूर बचाओ कॉन्फ्रेंस का मुख्य मुद्दा देश और संविधान बचाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार 'ग़ैरों' की सलाह पर चलती है, इसके दुष्परिणाम देश को भुगतने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा संविधान की रक्षा के लिए मुसलमानों, दलित और ट्राइबल को एक साथ आगे आने होगा। मुफ़्ती अशफ़ाक़ ने युवाओं की शिक्षा, महिलाओं के सशक्तिकरण और रोज़गार के अवसर पैदा करने की मांग की।

शहर के स्थापित समाजसेवी हाजी रफअत ने कहाकि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हम बहुत गंभीर हैं। उन्होने कहाकि हम मीडिया के बायकॉट की घोषणा करें, इससे बेहतर है मीडिया अपने रवैये को बदले अन्यथा मीडिया यदि मुसलमानों के विरुद्ध अपना एजेंडा चलाती है तो हम भी उससे मुंह मोड़ लेंगे। इसका जवाब हम केबल कटवाने और अख़बार बंद करने से करेंगे जबकि बाकी दुनिया से जुड़े रहने के लिए हम इंटरनेट की मदद लेंगे।

दलित संगठन बामसेफ के प्रतिनिधि परमेन्दर ने कहाकि आज हम सभा में इसलिए जमा हो पा रहे हैं क्योंकि हमारे पुरखों ने इस संविधान की रक्षा की है। उन्होंने बामसेफ प्रमुख वामन मेश्राम के संदेश की व्याख्या करते हुए कहाकि देश और संविधान ख़तरे में हैं। जिन लोगों ने इस देश को ख़तरे में डाला है उन ज़ालिमों की पहचान होनी चाहिए। उन्होंने कहाकि हम इसलिए आज़ाद नहीं हुए क्योंकि हम पुलिस में आज भी अपनी एक प्राथमिकी दर्ज नहीं करवा पाते हैं। परमेन्दर ने कहाकि समस्या का अर्थ है दास होना और अगर हम परेशान हैं तो इसका तात्पर्य है हम स्वतंत्र नहीं हुए। उन्होंने कहाकि भारत की सत्ता विदेशों के हाथों में है। देश की राजधानी में संविधान जलाने वाले लोगों से इस देश को ख़तरा है। उन्होंने क़ुरआन की पवित्र आयत का हवाला देते हुए याद दिलाया कि यह पवित्र पुस्तक हमें पीड़ित के साथ खड़े होने का आदेश देती है। आदिवासियों को जंगलों से बेदख़ल किया जा रहा है, दलितों से छुआछूत किया जा रहा है और पिछड़ों का मानसिक शोषण जारी है। उन्होंने इस सामाजिक और राजनीतिक शोषण के विरुद्ध बामसेफ और भारत मुक्ति मोर्चा के आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने ईवीएम मशीन को राक्षस की संज्ञा दी और चुनाव को पुराने बैलेट पेपर से करवाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।


जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ हफ़ीज़ुर्रहमान ने कहाकि सत्ता का चरित्र विचारधारा पर होता है परन्तु राष्ट्र को बहुवाद पर चलाए जाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहाकि मुसलमानों को भावना की बजाय शिक्षा और रोज़गार के मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना होगा। उन्होंने कहाकि जिस प्रकार महात्मा बुद्ध की विचारधारा को भारत से अधिक विदेशों में मान्यता मिली, आज यह स्थिति महात्मा गांधी के लिए बनाई जा रही है। आज सत्ता में वह तत्व आ गए हैं जो महात्मा गांधी की विचारधारा को इस देश से निकालना चाहते हैं। हम मानते हैं कि यह देश महात्मा गांधी और भीमराव अम्बेडकर की विचारधारा पर ही चल सकता है। डॉ हफ़ीज़ुर्रहमान ने मुसलमानों से अपील की कि वह शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार के अवसर पैदा करें।

राजस्थान सरकार में विशिष्ट शासन सचिव गृह पीसी बैरवाल ने कहाकि किसी भी व्यक्ति के लिए शिक्षा, रोज़गार और स्वास्थ्य के संसाधनों तक हमारी पहुँच होनी चाहिए। उन्होंने कहाकि समाज के सभी वर्गों को बैठकर अपनी समस्याओं पर विचार करना चाहिए।
विधायक रफ़ीक़ ख़ान ने कहा कि महात्मा गांधी, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर, जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल की आज़ादी के बाद अस्तित्व में आए संविधान को भारतीय जनता पार्टी की सरकार बदलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहाकि अभी विधानसभा सत्र में वह अपने क्षेत्र के विकास के लिए कार्यशील हैं।

मुस्लिम युवा यूसुफ ख़ान ने कहा कि मानव और पशु में जैविक आवश्यकताओं के आधार पर समानता होती है लेकिन वैचारिक आधार पर ही फर्क होता है। उन्होंने राजस्थान में मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहाकि देश में 25 करोड़ मुसलमान हैं और राजनीतिक स्तर पर उसे सफलता प्राप्त करने के लिए शिक्षा को अनिवार्य करना चाहिए। उन्होंने कहाकि मुसलमान बच्चों को शैक्षणिक स्तर पर पिछड़ा रखने की साज़िश की जाती है और हमें इससे निपटना आना चाहिए।

किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के राजस्थान अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहाकि जब तक हमारे बीच रोज़गार को लेकर कार्य नहीं होगा हमारा संघर्ष अधूरा है। उन्होंने कृषि उपज में बिचौलियों को समाप्त करने के लिए आम जनसमुदाय को कृषि उत्पादों की निपज और विपणन को समझने पर बल दिया। उन्होंने साम्प्रदायिकता का जवाब कार्य के बल पर श्रमिक वर्ग की राजनीति से दिए जाने पर बल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक हत्याओं को सत्ताओं का संरक्षण प्राप्त होता है।

जैन जागृति परिषद के जनरल सेक्रेटरी प्रोफेसर मानचंद खंडेला ने कहाकि वह जातिवाद के विरोधी हैं और वह अपने नाम के साथ जैन नहीं लिखते। खंडेला ने कहाकि हमें तक़रीर नहीं तजवीज (तरकीब) की आवश्यकता है। प्रोफेसर ने कहाकि धार्मिक सहिष्णुता, सारक्षता विस्तार, शिक्षा और सद्भाव की भावना के प्रसार की आवश्यकता है। उन्होंने धार्मिक ढोंग और प्रपंच से बचने की सलाह देते हुए आरोप लगाया कि गाय की रक्षा के नाम पर ढोंगी अपनी दुकान चला रहे हैं। आज की राजनीति नीति और कर्म की नहीं सत्ता की राजनीति है।

दलित नेता मोहनलाल बैरवाल ने कहाकि देश का संविधान ख़तरे में है और मुसलमानों और दलितों के प्रति उदानीसता ख़तरनाक स्तर पर है। उन्होंने कहाकि यह देश सभी वर्गों के योगदान से बना है और इसकी अवहेलना नहीं की जा सकती। आज भी ठाकुरों के दबाव में दलित बस्ती से बारात नहीं निकालने दी जाती। सार्वजनिक पानी के स्रोतों पर दलितों के साथ अमानवीय व्यवहार होता है। दलित महिलाओं के साथ थाने में रेप की घटनाएं देश में आम हो चुकी हैं। दूध के कारोबार के लिए गाय रखने वाले मुसलमानों को भाजपा-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग पीट-पीट कर मार डालते हैं। यह सब संविधान की हत्या के उदाहरण हैं। हम इन चुनौतियों का मुक़ाबला एकता से ही कर सकते हैं।

समाजसेवी लतीफ आरको ने कहाकि यह हमारा देश है और हमें ही किराएदार बताने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहाकि जब बंटवारे में हम लोग पाकिस्तान नहीं गए तो चन्द कायर फासीवादी ताकतों से हम डरेंगे नहीं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह मीडिया और सोशल मीडिया की राजनीति को समझें और इसके ख़िलाफ़ ख़ुद जवाब देने की बजाय क़ानूनी रास्ते अपनाए जाने की आवश्यकता है।
पत्रकार अख़लाक़ उस्मानी ने आम जनता से पूछा कि कितने लोग मानते हैं कि उनके ख़िलाफ़ मीडिया राजनीति कर रही है। उपस्थित जनसमुदाय में लगभग पूरे जनमानस ने हाथ उठाकर स्वीकार किया कि मीडिया मुसलमानों के विरुद्ध अभियान चला रहा है। उस्माानी ने इसका जवाब राजनीति से ही देने का मश्विरा दिया। उन्होंने कहाकि जो मीडिया भ्रष्ट है आप उसका ग्राहक बनने से इनकार करें। उन्होंने टेलीविज़न और अख़बार को इंटरनेट से बदलने का मश्विरा दिया और कहाकि इंटरनेट आपके ज्ञान में इज़ाफ़ा करेगा जबकि भ्रष्ट मीडिया आपको गुमराह भी कर रहा है और धन भी कमा रहा है। उन्होंने कहा जो मीडिया आपकी बात नहीं कहता, उस मीडिया का बायकॉट कर दें। यदि आपको फिर भी लगता है कि इस मीडिया की आवश्यकता है तो आप इस मीडिया को इंटरनेट पर ही पढ़ लें लेकिन मीडिया घरानों का ग्राहक बनना बन्द कर दें।

समाजसेवी और पूर्व वायुसैनिक शोएब ख़ान ने कहाकि भारत धर्मों और शांति का संगम है। उन्होंने  कहाकि कुछ लोग धर्म के आधार पर बंटवारा चाहता है। ख़ान ने बाबा साहेब के संविधान की रक्षा और बच्चों की सेहत और शिक्षा पर ज़ोर दिया। उन्होंने दलितों और मुसलमानों पर हमले की तुलना देश पर हमले से की।

समाजवादी पार्टी के नेता और युवा कवि शैलेन्द्र अवस्थी शिल्पी ने इस अवसर पर एक कविता का पाठ करते हुए सामाजिक एकता पर बल दिया। उन्होंने संविधान की रक्षा पर बल देते हुए देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान किया।

सिख समाज जयपुर के प्रमुख हरमीत सिंह ने कहाकि ने समाज में महिलाओं के विरुद्ध अपराध में वृद्धि बहुत हो गई है और इससे निजात का तरीका यही है कि महिलाओं की शिक्षा से ही इसका निवारण किया जाए। महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता के भाव से ही हम समाज में तरक्की कर सकते हैं।
इस अवसर पर शहर के कोने कोने के अतिरिक्त नागौर, बीकानेर, मकराना, टोंक, अजमेर, सवाई माधोपुर आदि कई शहरों से पधारे सम्मानीय अतिथि, राजनेता तथा समाज सेवी मौजूद थे।

ज्ञापन में छह बिन्दु

भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम भेजे गए ज्ञापन में छह प्रमुख बिन्दुओं पर ज़ोर दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि गाय के नाम पर आम मुसलमानों, दलित और ट्राइबल की हत्या रोकने के लिए हमलावरों पर तत्काल मुक़दमा क़ायम होना चाहिए। इसमें राजस्थान में पहलू ख़ान की हत्या का ज़िक्र करते हुए पुलिस के रवैये की आलोचना की गई और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। दलितों और जनजातियों पर साज़िशन हमलों की आलोचना करते हुए भारत और राजस्थान के अनुसूचित जाति- जनजाति और अल्पसंख्यक आयोग को न्यायिक शक्तियाँ देने और मुक़दमा क़ायम करने और निर्णय देने के अधिकार की मांग की गई। इसके अलावा ज्ञापन में स्कूली और उच्च शिक्षा में संविधान के अध्ययन को अनिवार्य करने की मांग की गई। तहरीक उलामा ए हिन्द का विचार है कि संविधान के अनिवार्य अध्ययन के बाद युवाओं के राजनीतिक विचारों का शुद्धिकरण होगा और उसका अल्पसंख्यक, दलित और जनजातियों एवं महिलाओं के प्रति विचारों में संवेदनशीलता का विकास होगा। मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना, उर्दू टीचर की भर्ती और जेलों में बंद विचाराधीन ग़रीब मुस्लिम क़ैदियों की ज़मानत भरने के लिए राजस्थान सरकार कार्य करे।


इस खबर के लिए अपने विचार comment करें: 

Thursday, 20 June 2019

50 पैसे का सिक्का चलन में, बैंक नहीं लें तो होगी कार्रवाई

चास पैसे का सिक्का अभी तक वैध मुद्रा है। इसका लेन-देन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। 

पचास पैसे का सिक्का अभी तक वैध मुद्रा है। इसका लेन-देन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। लेकिन केंद्र सरकार ने 25 पैसे तक के सिक्कों को चलन से बाहर कर दिया है। एक आरटीआई के जवाब में भारतीय रिजर्व बैंक के जयपुर कार्यालय ने यह जानकारी दी है। रिजर्व बैंक ने कहा कि बैंकों में सभी तरह के सिक्के जमा कराए जा सकते हैं। सिक्के जमा नहीं करने पर संबंधित बैंक में पहले शिकायत करें। 30 दिन में आपकी शिकायत का संतोषजनक जवाब नहीं मिले, तो बैंकिंग लोकपाल के पास शिकायत की जा सकती है। जिला कलेक्टर से इसकी शिकायत हो सकती है। भारतीय मुद्रा बहिष्कार अधिनियम के तहत सिक्के नहीं लेना कानूनी अपराध है। इसके लिए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है। 
रिजर्व बैंक से मांगी जानकारी के तहत बताया गया है कि केंद्र सरकार ने 30 जून, 2011 को एक आदेश जारी कर 25 पैसे तक के सिक्कों को चलन से बाहर कर दिया था। लेकिन 50 पैसे के सिक्के वैध मुद्रा बने हुए हैं। लेकिन 50 पैसे, एक व दो रुपए के कितने सिक्के प्रदेश में चलन में हैं, इसकी जानकारी देने से रिजर्व बैंक ने इंकार कर दिया। रिजर्व बैंक का कहना है कि इस तरह की जानकारी से आर्थिक हित प्रभावित हो सकता है। 

Monday, 17 June 2019

ये 88 विधायक कांग्रेस की हार के जिम्मेदार ! इसलिए राजस्थान की सभी 25 सीटें हारी कांग्रेस ?

 - मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट नहीं, बल्कि ये सभी 88 विधायक हैं कांग्रेस की हार के जिम्मेदार !!


जयपुर।  लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी के तमाम नेता हार के कारण ढूंढने में जुटे हुए है, लेकिन यह अभी तक  साफ़ नहीं हो पाया है कि राजस्थान में  सरकार होने के बावजूद 25 की 25 सीटें क्यों हारे और यही चर्चा आम खास हो गयी है,  हार की कारण के कांग्रेस आलाकमान द्वारा  पीसीसी और लोकसभा उम्मीदवारों से  बकायदा रिपोर्ट भी मंगवा रही  है।  लेकिन अगर इस हार का कोई जिम्मेदार है तो वह अकेले मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बड़े नेता होने के चलते नहीं बल्कि वह तमाम 88 विधायक हैं.!

दरअसल राजस्थान में  5 महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 100 विधायक जीत कर आए लेकिन ये जीते हुए विधायक लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं दिला सके, लेकिन  विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के 100 विधायकों में से केवल 12 विधायक ही अपनी विधानसभा में लोकसभा प्रत्याशियों को लीड दिलाने में सफल हुए,  बाकि 88 विधायक अपने क्षेत्र में कांग्रेस को लीड दिलाने में पिछड़ गए।   अगर यह 100 विधायक अच्छा परफॉर्मेंस दिखा देते तो राजस्थान में कांग्रेस का यह हाल नहीं होता और अगर बात करें परफॉर्मेंस के हिसाब से रैंकिंग देने की तो इन 88 विधायकों की रैंकिंग इस प्रकार से है और इनमें से चाहे कोई विधायक कम चाहे कोई ज्यादा लेकिन सभी हार के जिम्मेदार हैं.



यह वो विधायक जिनके विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार हारे
  -झोटवाड़ा विधानसभा से विधायक  और  कांग्रेस सरकार में मंत्री लालचंद कटारिया 114944 मतों से पीछे रहे

  -मांडल विधानसभा से कांग्रेस विधायक रामलाल जाट 91553 मतों से अपने विधानसभा क्षेत्र में पिछड़े

  -बाड़मेर के गुडामालानी से विधायक हेमाराम चौधरी 86144 मतों से अपनी विधानसभा में पीछे रहे

   -वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत 80461 मतों से अपने क्षेत्र में स्थित है

   -भीम से कांग्रेस विधायक सुदर्शन सिंह रावत  के क्षेत्र से 70436 वोटों से पीछे रही कांग्रेस

    -बेगू से कांग्रेस विधायक राजेंद्र बिधूड़ी 68111 मतों से पिछड़े

     -बायतु से कांग्रेस विधायक और  सरकार में मंत्री हरीश चौधरी की विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी 63280 मतों से पराजित 

   -बगरू से कांग्रेस विधायक गंगादेवी 63098 मतों से पिछड़ी

   -डेगाना से कांग्रेस विधायक विजयपाल मिर्धा की विधानसभा से कांग्रेस 60300 वोटों से पीछे रही 

   -भीलवाड़ा से कांग्रेस विधायक हीराराम 56930 मतों से अपनी विधानसभा से पिछड़ गए

   -सिविल लाइन से कांग्रेस विधायक और  सरकार में मंत्री प्रताप सिंह  56889 मतों से पिछड़े

   -कांग्रेस विधायक मदन प्रजापत अपनी पचपदरा विधानसभा क्षेत्र से 53961 वोटों से पिछड़े

   -बानसूर से कांग्रेस विधायक शकुंतला रावत अपनी विधानसभा क्षेत्र से 52764 मतों से पिछड़ी

   -नाथद्वारा से स्पीकर सीपी जोशी की विधानसभा क्षेत्र  से कांग्रेस प्रत्याशी 52249 मतों से पीछे रहे

    -लूणी से कांग्रेस विधायक महेंद्र विश्नोई 68946 वोटों से पिछड़े 

     -प्रतापगढ़ से कांग्रेस विधायक रामलाल भील 66464 मतों से पिछड़े

     -सहाड़ा से कांग्रेस विधायक कैलाश चंद्र त्रिवेदी अपनी विधानसभा क्षेत्र  से 66320 मतों से पिछड़े

     -बांसवाड़ा से कांग्रेस विधायक और  मंत्री अर्जुन बामणिया 63293 बातों से अपनी विधानसभा क्षेत्र में पिछड़े

     -श्रीमाधोपुर से कांग्रेस विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत 52389 मतों से पिछड़े

    -नवलगढ़ से कांग्रेस विधायक राजकुमार शर्मा अपनी विधानसभा से 52167 वोटों से पिछड़े

    -डीग कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक और  सरकार में मंत्री विश्वेंद्र सिंह 51772 वोटों से हारे

     -करणपुर से कांग्रेस विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर 51072 वोटों से पिछड़े

   
 -चौहटन से कांग्रेस विधायक पदमा राम मेघवाल के विधानसभा क्षेत्र से 49128 वोटों से पिछड़े  
    -ओसियां से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा 48648 वोटों से अपनी विधानसभा क्षेत्र से पिछड़ी
   -मसूदा  कांग्रेस विधायक राकेश पारीक अपने विधनसभा क्षेत्र में  48431 मतों से पिछड़े
    -सरदारशहर से कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा 48092 मतों से पिछड़े

    -निंबाहेड़ा से कांग्रेस विधायक और  सरकार में मंत्री उदयलाल आंजना 47158 वोटों से पिछड़े
     -खेतड़ी से कांग्रेस विधायक डॉ जितेंद्र 46183 वोटों से पिछड़े
     -नोहर से कांग्रेस विधायक अमित चाचान  45825 वोटों से पिछड़े
     -बाड़मेर विधानसभा से कांग्रेस विधायक मेवाराम जैन 44496 मतों से पिछड़े
     -सादुल शहर से कांग्रेस विधायक जगदीश चंद्र 43075 वोटों से पिछड़े
     -सुजानगढ़ से कांग्रेस विधायक और सरकार में मंत्री भंवरलाल मेघवाल 42777 मतों से पिछड़े
    -बीकानेर वेस्ट से कांग्रेस सरकार में मंत्री बीडी कल्ला 40802 मतों से पिछड़े
    -निवाई से कांग्रेस विधायक प्रशांत बैरवा 40148 मतों से से पिछड़े 
    -विराट नगर से कांग्रेस विधायक इंद्राज गुर्जर 39575 वोटों से पिछड़े
    -बयाना से कांग्रेस विधायक अमर सिंह 39 497 मतों से अपनी विधानसभा से पिछड़ गए
    -कठूमर से कांग्रेस विधायक बाबूलाल  39351 मतों से अपनी विधानसभा में पिछड़े
     -हनुमानगढ़ से कांग्रेस विधायक विनोद कुमार 38495 मतों से हारे 
     -परबतसर विधानसभा से कांग्रेस विधायक रामनिवास गावड़िया 39162 मतों से पिछड़े
     -केकड़ी से कांग्रेस विधायक और सरकार में  मंत्री रघु शर्मा 38773 मतों से अपनी विधानसभा क्षेत्र में पिछड़ गए
    -धोद  से कांग्रेस विधायक परसराम मोरदिया 38203 मतों से अपनी विधानसभा से पिछड़े
    -हिंडोली विधानसभा से कांग्रेस सरकार में मंत्री अशोक चांदना के विधानसभा क्षेत्र से 37600 वोटों से  पिछड़े 
      -नावा से कांग्रेस सरकार में विधानसभा के उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी अपनी विधानसभा से 37509 मतों से पिछड़े
    -बारा अटरू से कांग्रेस विधायक पानाचंद मेघवाल 37254 मतों से अपनी विधानसभा क्षेत्र में पिछड़ गए
     -कोटपूतली से कांग्रेस मंत्री राजेंद्र यादव 35402 मतों से पिछड़े
     -वैर विधानसभा से कांग्रेस सरकार में मंत्री भजन लाल जाटव 34909 मतों से अपनी विधानसभा में पिछड़े
    -राजाखेड़ा से कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा 34307 मतों से अपने विधानसभा में पिछड़े
    -चाकसू से कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी 32525 मतों से अपने विधानसभा क्षेत्र में पिछड़ गए
    -नीमकाथाना से कांग्रेस विधायक सुरेश मोदी 32524 मतों से अपनी विधानसभा से पिछड़े
    -शेरगढ़ से कांग्रेस विधायक मीना कंवर अपने विधानसभा क्षेत्र में 39801 मतों से पिछड़ गई
   -लोहावट से कांग्रेस विधायक कृष्णा राम विश्नोई 32311 मतों से अपने विधानसभा में पिछड़ गए
  -झुंझुनू से कांग्रेस विधायक विजेंद्र ओला अपनी विधानसभा से 31397 मतों से पिछड़े
  -बाड़ी  से कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा 31 हजार 16 मतों से अपने विधानसभा क्षेत्र में पिछड़े
  -बांदीकुई से कांग्रेस विधायक गजराज खटाना 30516 मतों से अपनी विधानसभा में पिछड़ गए
  -खेरवाड़ा से कांग्रेस विधायक दयाराम परमार 30403 मतों से अपनी सीट पर पिछड़ गए
  -जोधपुर से कांग्रेस विधायक मनीषा पवार 29728 मतों से अपने विधानसभा क्षेत्र में पिछड़ी
  -सादुलपुर से कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया 29522 मतों से अपने विधानसभा क्षेत्र में पिछड़ी
  -सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह 29145 मतों से अपने विधानसभा क्षेत्र में पिछड़े
  -लक्ष्मणगढ़ से कांग्रेस विधायक सरकार में मंत्री गोविंद डोटासरा 27176 मतों से हारे
  -जायल से कांग्रेस विधायक मंजू मेघवाल 26191 मतों से अपने विधानसभा में पिछड़ गई
  -तारानगर से कांग्रेस विधायक नरेंद्र बुडानिया 25985 मतों से अपने विधानसभा क्षेत्र में पिछड़े
  -अंता से कांग्रेस सरकार में मंत्री प्रमोद जैन भाया 25742 मतों से अपने विधानसभा क्षेत्र में हारे
  -फतेहपुर से कांग्रेस विधायक हाकम अली खान 23070 मतों से अपने विधानसभा क्षेत्र में पिछड़े
  -रामगढ़ से कांग्रेस विधायक साफिया जुबेर 22517 मतों से अपने विधानसभा क्षेत्र में पिछड़ी
  -टोंक से विधायक उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट 22451 मतों से अपने विधानसभा क्षेत्र में पिछड़ गए
  -जमवारामगढ़ से कांग्रेस विधायक गोपाल मीणा 22446 मतों से पिछड़े
  -किशनगंज विधानसभा से कांग्रेस विधायक निर्मला सहरिया 21295 मतों से अपने विधानसभा में पिछड़ी
  -देवली उनियारा विधानसभा से कांग्रेस विधायक नमोनारायण मीणा 20474 मतों से पिछड़ गए
  -पोकरण से विधायक  कांग्रेस सरकार में मंत्री साले मोहम्मद 19811 मतों से अपने विधानसभा में 
पिछड़ गए
 -सरदारपुरा से  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी विधानसभा सीट से 18827 वोटों से पिछड़ गए
 -खाजूवाला से कांग्रेस विधायक गोविंद राम 18324 मतों से अपने विधानसभा क्षेत्र में पिछड़े
 -सांचौर से विधायक कांग्रेस सरकार में मंत्री सुखराम विश्नोई 17787 मतों से अपने विधानसभा में हारे
 -सीकर से कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक अपने विधानसभा क्षेत्र में 16338 मतों से पिछड़े
 -लाडनू से कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर 16026 मतों से अपने विधानसभा क्षेत्र में पिछड़े
 -लालसोट से कांग्रेस सरकार में मंत्री परसादी लाल मीणा 13203 मतों से अपने विधानसभा क्षेत्र में पिछड़े
  -कोटा नार्थ  से कांग्रेस सरकार में मंत्री शांति धारीवाल 12988 मतों से अपने विधानसभा क्षेत्र में पिछड़े
  -पीपल्दा से कांग्रेस के विधायक रामनारायण मीणा 12746 वोटों से पिछड़े रामनारायण मीणा खुद 
कोटा से प्रत्याशी थे
  -हिंडौन से कांग्रेस विधायक भरोसी लाल जाटव 12266 वोटों से अपने विधानसभा क्षेत्र में पिछड़े
  -हवामहल से कांग्रेस के विधानसभा में सचेतक महेश जोशी 12200 मतों से अपने विधानसभा में पिछड़े
  -बागीदौरा से कांग्रेस विधायक महेंद्र जीत सिंह मालवीय 8933 मतों से अपने विधानसभा क्षेत्र में   पिछड़े  
  -अलवर ग्रामीण से कांग्रेस सरकार में मंत्री टीकाराम जूली अपने विधानसभा क्षेत्र में 8527 मतों से पिछड़े
  -डीडवाना से कांग्रेस विधायक चेतन डूडी अपनी विधानसभा क्षेत्र में 7880 मतों से पिछड़ गए
  -किशनपोल विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक अमीन कागज़ी 5523 वोटों से अपनी सीट से पिछड़ गए
  -बसेड़ी से कांग्रेस विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा 4167 बातों से अपने विधानसभा क्षेत्र में पिछड़े
  -कोलायत से कांग्रेस सरकार में मंत्री भंवर सिंह भाटी अपनी विधानसभा में 1794 मतों से पिछड़े


कांग्रेस के इस बार 12  विधायक ऐसे भी रहे जिन्होंने किसी तरह कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी को अपनी विधानसभा से जीत दिलाई हालांकि उनका यह प्रयास नाकाफी रहा और कांग्रेस के प्रत्याशी अन्य विधानसभाओं से हार होने के चलते चुनाव नहीं जीत सके. इन 12 विधायकों की बात करें तो यह वो 12 चेहरे हैं जिन्होंने इस बार कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में अपने विधानसभा क्षेत्र से जीत दिलाई इसके अलावा मकराना एकमात्र ऐसी विधानसभा क्षेत्र से  है. जिसमें विधानसभा चुनाव में तो कांग्रेस हारी थी लेकिन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जीत मिली इसी तरीके से महुआ से निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुडला जीते थे. लेकिन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट पर जीत हासिल की है इसी तरीके से गंगापुर से रामकेश मीणा निर्दलीय तौर पर विधायक बने हैं उन्होंने कांग्रेस को समर्थन भी दिया और कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत भी दिलाई

यह वो विधायक जिनके विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों को लीड मिली   

  -डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा 
  -सिकराय  से कांग्रेस विधायक और सरकार में मंत्री ममता भूपेश 

  -टोडाभीम से कांग्रेस विधायक पृथ्वीराज मीणा

  -सपोटरा से कांग्रेस विधायक और कांग्रेस सरकार में मंत्री रमेश मीणा 

  -कामा से कांग्रेस विधायक जाहिदा खान 

  -राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ से कांग्रेस विधायक जौहरी मीणा
  
   -शिव से कांग्रेस विधायक अमीन खान 

  -आदर्श नगर से कांग्रेस विधायक रफीक खान

 -बामनवास से कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा

 -सवाई माधोपुर से कांग्रेस विधायक दानिश अबरार

  -दौसा से कांग्रेस विधायक मुरारी लाल मीणा

   -जैसलमेर से कांग्रेस विधायक रूपाराम 





(खबर पढ़ने के बाद अपनी राय जरूर दीजिये )
   

काठमांडू में फूटा युवाओं का गुस्सा, आंदोलन का चेहरा बने सुडान गुरुंग

सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरकर सरकार को दी चुनौती नेपाल की राजधानी काठमांडू सोमवार, 8 सितंबर को नारों और गुस्से से ग...