Saturday, 14 August 2021

राजस्थान सरकार के ये मंत्री जो सीधे जनता से जुड़े रहते हैं

 

राजस्थान सरकार मंत्री जो  कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विशेष परिस्थिति में जनता का कॉल रिसीव कर सीधे बात करते है। या वापिस कॉल कर बात करते है। 👇

1. पीसीसी अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा

2.ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला

3. राजस्व मंत्री हरीश चौधरी

4. परिवहन मंत्री  प्रताप सिंह खाचरियावास

5. अल्पसंख्यक मंत्री सालेह मोहम्मद

6.श्रम मंत्री टीकाराम जूली

7. गृह एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री भजन लाल जाटव

8. उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी

9. खेल मंत्री अशोक चांदना

10. उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा

11. वन मंत्री सुखराम विश्नोई

12. तकनीकि शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग

13. मोटर गेराज मंत्री राजेंद्र यादव

14. खान मंत्री प्रमोद जैन भाया

15. मुख्य सचेतक महेश जोशी 

16. उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी



राजस्थान सरकार के वो मंत्री जिन्होंने नम्बर बदल लिए और फोन अधिकतर बन्द रखते हैं👇

1. यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल

2. चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा

3. कृषि मंत्री लालचंद कटारिया

4 महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश

5. सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना

6. जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया

Tuesday, 8 June 2021

चिरंजीवी योजना राजस्थान के इन अस्पतालों में लागू हैं।

 चिरंजीवी योजना राजस्थान के इन अस्पतालों में लागू हैं। 

इस ब्लू लिंक पर click कीजिए पीडीएफ फ़ाइल (PDF File) खोलकर अस्पतालों की सूची देखिए

 https://drive.google.com/file/d/1ISapesS8hZRTJICbaq55dsfFalzPkBtc/view?usp=drivesdk


इस ब्लॉग की सेवा के बारे में कमेंट कीजिए जरूर।

Tuesday, 25 May 2021

MLA इंद्र राज गुर्जर ने पायलट समर्थक अन्य विधायकों के बयानबाजी पर लगा दी लगाम!!

जयपुर। राजास्थान की गहलोत सरकार के कामकाज की बात करें तो सचिन पायलट समर्थक विधायकों की अलग अलग बयानबाजी भले ही सामने आ रही है, लेकिन पायलट के समर्थक विधायकों में से इक्का दुक्का विधायकों के बयानबाजी पर इंद्र राज गुर्जर ने सोमवार को लगाम लगा दी है। 

सोमवार को विराटनगर से पायलट समर्थक  कांग्रेस विधायक इंद्र राज गुर्जर ने गहलोत सरकार के कामकाज की जमकर तारीफ की, गहलोत सरकार ने विराटनगर में जो कामकाम किए उसकी विधायक इंद्र राज गुर्जर ने विस्तृत जानकारी दी हैं, 


यानी पायलट समर्थक इंद्र राज गुर्जर ने बता दिया कि गहलोत सरकार में सभी विधायकों का कामकाज होता है। लेकिन पायलट समर्थक इक्का दुक्का विधायकों ने कहा है कि गहलोत सरकार में कामकाज संतोषजनक नहीं हो रहे हैं। बता दें कि इंद्र राज गुर्जर वो विधायक हैं जो राजस्थान सियासी संकट के दौरान पायलट केम्प के साथ मानेसर में थे, गहलोत सरकार के खिलाफ बनी गुटबाज़ी में शामिल थे। इसका साफ़ मतलब है कि जो पायलट समर्थक विधायक गहलोत सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे है  या तो उनकी कोई व्यक्तिगत समस्या है या फिर वो विधायक किसी के इशारे पर बयानबाजी कर रहे हैं।

पायलट समर्थक विधायक इंद्र राज गुर्जर ने साफ कर दिया है कि गहलोत सरकार में पायलट समर्थक विधायकों और अन्य विधायकों का कामकाज हो रहा हैं। इससे पायलट समर्थकों के उन विधायकों की बयानबाजी का जवाब मिल गया जिन्होंने कहा था कि गहलोत सरकार में संतोषजनक कार्य नहीं हो रहे हैं, इससे तस्वीर साफ हो गयी कि गहलोत सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने वाले पायलट समर्थक विधायकों को या तो कोई इशारा मिल रहा है या फिर उनकी कोई व्यक्तिगत समस्या है। और व्यक्तिगत समस्याएं सरकार हल नहीं करती हैं सरकार जनहित के कार्य करती हैं


कांग्रेस विधायक इंद्र राज गुर्जर ने मंगलवार को ट्वीट करके  बिना पूछे स्पष्टीकरण दे दिया कि मेरा नेता सचिन पायलट हैं जबकि किसी ने नहीं पूछा कि इंद्र राज गुर्जर का नेता कौन है!, पिछले दिनों से सवाल उठ रहे थे कि पायलट समर्थकों के सरकार कामकाज नहीं कर रही हैं,  इंद्र राज गुर्जर ने कहा है गहलोत सरकार बेहतर कार्य कर रही हैं, यह तो किसी नहीं कहा कि इंद्र राज गुर्जर का नेता कौन हैं। यानी इंद्र राज गुर्जर ने किसी के सवाल किए बिना ही बोल दिया "मेरा नेता सचिन पायलट हैं"

उधर पीसीसी सचिव जसवंत गुर्जर ने विधायक इंद्र राज गुर्जर के ट्वीट पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया है, कहा है कि यह महत्त्वपूर्ण नहीं है कि नेता कौन है जबकि महत्वपूर्ण यह है कि काम कौन करवाते है

Monday, 12 April 2021

फ़ैशन फ़ीएस्टा इनाया खान रही शो स्टॉपर। बेनज़ीर खान और ज़ारा गाज़ी भी मौजूद रहीं।

जयपुर। एस जे एंटरटैनमेंट द्वारा होटल ग्रांड सफ़ारी में किड्स फ़ैशन शो का आग़ाज़ हुआ ।फ़ैशन शो के डायरेक्टर शोएब कुरेशी ने बताया की छोटे बच्चों को प्लैट्फ़ॉर्म देना हमारा मक़सद हे ।इस फ़ैशन शो की शो स्टॉपर बेटी बचाओ बेटी पढाओ राजस्थान सरकार की ब्रांड एम्बेसेडर इनाया खान को बनाया गया हे। इनाया बेटियों के लिए पाँच वर्ष से काम कर रही हे ।इनाया खान के द्वारा इस शो में बेटी बचाओ बेटी पढाओ और बेटी को काबिल बनाओ का संदेश दिया।बेटियों को मोटिवेट करने का प्रयास इस शो के माध्यम से किया गया ।

शो के जूरी मेम्बर सामाजिक कार्यकर्ता बेनजीर खान और बॉलीवुड डायरेक्टर अनवर अली और दुबई की मॉडल ज़ारा गाजी को बनाया गया। 

फ़ैशन डिज़ाइनर सुष्मिता सोनी वर्षा जांगिड़ और प्रियंका गुप्ता रही । सेलिब्रिटी गेस्ट कुमकुम भाग्य फ़ेम अनुराधा शर्मा रही ।मैक अप आर्टिस्ट कोमल गोस्वामी रही । रंग बिरंग़े परिधानों में सजे बच्चों ने रैम्प वॉक करके सबका दिल जीत लिया ।एंकरिंग अप्लव सक्सेना ने की ।फ़ोटोग्राफ़ी सुहान खान हीरा डाबरिया और अजय जयसवाल ने की 

किड्स विनर मुस्कान गोस्वामी और जयंत रेबारी और फ़र्स्ट रनर अप जाह्नवी टाँक रही ।

Saturday, 10 April 2021

रोला गांव में शादी कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री सालेह मोहम्मद

जयपुर। जोधपुर जिले के रोला गांव में कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद ने आज 10 अप्रैल को एक शादी कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान पूर्व प्रधान और कांग्रेस नेता अमरदीन फकीर समेत तमाम  गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

काठमांडू में फूटा युवाओं का गुस्सा, आंदोलन का चेहरा बने सुडान गुरुंग

सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरकर सरकार को दी चुनौती नेपाल की राजधानी काठमांडू सोमवार, 8 सितंबर को नारों और गुस्से से ग...