Tuesday, 6 October 2020

ईटादा की सरपंच बनी अमलू बाई, 1 वोट से हुईं विजयी

रहमतुल्लाह खान ईटादा, वरिष्ठ पत्रकार, जयपु

बाड़मेर। पंचायती राज चुनाव 2020 में बाड़मेर जिले की पंचायत समिति धनाऊ के ईटादा गांव में मंगलवार को मतदान हुए।  ईटादा के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि शेर मोहम्मद कीं पुत्रवधू भायती सरपंच पद कीं उम्मीदवार और पूर्व सरपंच ताहर मोहम्मद कीं पुत्रवधू अमलू बाई सरपंच पद कीं उम्मीदवार के बीच चुनावी जंग हुई जो काटें की टक्कर रही, जिसमें अमलू बाई 1 वोट से विजयी हुईं। 

यह मुकाबला काफी रौचक रहा, पूरा दिन मतदान की गहमा गहमी के दौरान दोनों उम्मीदवारों के प्रतिनिधि ताहर मोहम्मद और शेर मोहम्मद के दिल की धड़कनें तेज़ होती रही दिन भर दोनों अपनी अपनी जीत के दावे करते रहे लेकिन आखिरकार मतगणना का परिणाम आने पर ताहर मोहम्मद की बांछें खिल गयी। जीती हुई पार्टी खुश नजर आई, लेकिन 1 वोट से हारने वाली पार्टी भी नाखुश नहीं दिखी क्योंकि ज्यादा अंतर की कोई हार नहीं हैं। शेर मोहम्मद राजनीति के खिलाड़ी माने जाते हैं जोड़ तोड़ में भी काफी माहिर माने जाते हैं उधर ताहर मोहम्मद भी राजनीति के कम खिलाड़ी नहीं हैं, वे साधारण व्यतित्व के भी माने जाते है। शेर मोहम्मद खुद की इस हार से मायूस नहीं है एक तो ज्यादा अंतर की हार नहीं है दूसरी बात किसी की बेटी की जीत हुई हैं तो खुद की बेटी जैसी मानते है। इसलिए वे नाखुश नहीं हैं। वहीं ताहर मोहम्मद की किस्मत ने साथ दिया, जीत तो जीत होती हैं चाहे 1 वोट से हो या फिर 1000 वोट से जीत हो, आखिर 1 वोट से जीते और ताहर मोहम्मद ने गांव की तीसरी बार कमान हाथ में ली है। 

बता दें कि ईटादा कीं नव निर्वाचित सरपंच अमलू बाई राजस्थान हज कमेटी के पूर्व सदस्य मौलाना आदम खान कोनराई और कोनरा के पूर्व सरपंच एडवोकेट शाकर खान कीं भांजी हैं। नव निर्वाचित सरपंच अमलू बाई के पति सबीर खान पिछले काफी समय से समाज सेवी के रूप में सक्रिय हैं। अमलू बाई के ससुर ताहर मोहम्मद ने गांव की कमान संभालते हुए सन 1995 से सन 2000 तक ईटादा गांव से सरपंच रहे । उसके बाद सन 2015 से सन 2020 तक ताहर मोहम्मद ने बतौर सरपंच प्रतिनिधि काम किया जिसमें उनके भतीज रजाक खान सरपंच थे । वहीं तीसरी बार गांव की कमान संभाली हैं ताहर मोहम्मद  सरपंच प्रतिनिधि के तौर काम करेंगे।

Sunday, 21 June 2020

वायु योद्धाओं ने मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस।


जयपुर। अन्तर्राष्ट्रीय योगदिवस पर रविवार प्रातः कनकघाटी आमेर रोड स्थित वायु सेना स्टेशन जयपुर पर वायु योद्धाओं एवं वायुसेना विद्यालय के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों नें योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया ।

वायु सेना विद्यालय जयपुर के  मीडिया प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि वायु सेना स्टेशन जयपुर के स्टेशन कमांडर ग़ुप कैप्टन  वी.डी.घोरपडे, विद्यालय के कार्यकारी निदेशक स्क्वाड्रन लीडर  के.जे.एम. रेड्डी विद्यालय प्राचार्य सीमाभाटी सहित  सभी वायु योद्धाओं ,शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अपने परिवार के साथ करोना के कारण जारी निर्देशों का पालन करते हुए अपने अपने घर  योगाभ्यास किया। 


योगाभ्यास सत्र वायु सेना स्टेशन जयपुर एवं वायुसेना विद्यालय जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय द्वारा आँनलाइन गूगल मीट एप के माध्यम से आयोजित किया गया जिसमें लगभग सौ से अधिक योगसाधकों ने भाग लिया।उल्लेखनीय है कि विद्यालय प्रशासन द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए  आँनलाइन पढाई के कारण बढते तनाव को कम करने के लिए प़तिदिन प़ातः योग की कक्षाएँ भी चला रखी हैं।

Monday, 9 March 2020

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला हैंडमेड बाजार सजाया गया।

जयपुर। कर्बला रामगढ़ रोड स्थित पिछले 25 दिनों से CAA, NRC और NPR के खिलाफ धरना चल रहा है। धरना स्थल पर 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में हैंडमेड
मार्केट भी लगाया गया इस मार्केट में महिलाओं ने अपने हुनर को पेश किया आर्टिफिशियल ज्वेलरी अपने हाथों से बनाई हुई वेस्ट कपड़ो से बनाए हुए कुशन कवर लेडिस सूट्स छोटे बच्चों के कुरेशिया से बने हुए मोजे टोपी और कुरेशिया की द्वारा बनाए गए पर्स प्लास्टिक थैलियों से बनाया पर्स आदि सामान सजाए गए तो बच्चों ने फैंसी ड्रेस में अलग-अलग रोल अदा किये कोई झांसी की रानी तो कोई रजिया सुल्तान कोई भगत सिंह तो कोई अरब बन कर आए इसके अलावा स्कूल की लड़कियों ने मुशायरा में भाग लिया और अपने जज्बाती शेअर पढे ।
कार्यक्रम की कन्वीनर डॉ नीलोफर ने कहा हैंड मेड बाजार लगातार लगा रहेगा इसके जरिए से जिन महिलाओं ने अपने द्वारा सामान बनाए हैं उनको बेच कर उसका पैसा उन्हें दिया जाएगा क्योंकि वो लोग शाहीन बाग आने से पहले अपनी जीविका उपार्जन के लिए काम करती हैं इसलिए जो सामान उन्होंने बनाएं उन्हें हैंडमेड मार्केट में सजा कर बेचा जाएगा जिससे उन्हें आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा

Sunday, 1 March 2020

गुलाल के रंग में झूमी महिलाएं

जयपुर। सक्षम संस्थान  की ओर से आयोजित रंगा रंग कार्यक्रम गुलाल में 120 से भी अधिक महिलाओं ने सिंगिंग, डांसिंग, रैम्पवॉक, विभिन्न खेलों , फूलों की होली आदि के माध्यम से  ढेरों ईनाम जीते । कार्यक्रम की आयोजक इवादीप सक्सेना ने बताया कि इस
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामाजसेवी राजकंवर राठौर, दूरदर्शन से उषा रस्तोगी, नीलिमा खोवाल, शैलजा बंसल मुख्यातिथि रहे।   इस  रंगा रंग सांस्कृतिक में मुख्य सहयोगी स्मार्ट फ़ोन पार्टनर टेक्नो मोबाईल,  गिफ्ट पार्टनर शान्ति जूनियर  स्कूल , हॉस्पिटैलिटी पार्टनर इंडिआना क्लासिक, NGO पार्टनर नवयुग थिंक इंडिया फाउंडेशन, आईडिया पार्टनर अवसर वेंचर्स, एजुकेशनल पार्टनर डीप पब्लिक स्कूल, कम्युनिटी पार्टनर स्टेप बियॉन्ड बॉर्डर्स रहे।।  दूरदर्शन से त्यागी जी व के एन गुप्ता जी , राहुल सिंह, राजनेता व शिक्षाविद कविता मलिक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।   सभी महिलाओं को फूल , गुलाल, होली की मिठाई व अन्य  देकर सम्मानित करा गया।   कार्यक्रम के अंत में सक्षम संस्थान की निदेशक अनिता सक्सेना व अप्लव सक्सेना ने सभी को धन्यवाद दिया।

Monday, 24 February 2020

मोहन फाउंडेशन जयपुर सिटीजन फॉर्म के काम की सराहना

जयपुर।  हाउसिंग बोर्ड और शहरी विकास विभाग जयपुर  ने पिछले तीन महीनों के कामकाज की सफलता को लेकर बिड़ला ऑडिटोरियम में  23 फरवरी को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और तमाम मंत्रीगण ने शिरकत की। 

इस दौरान मोहन फाउंडेशन जयपुर सिटीजन फॉर्म की ओर से  बिरला ऑडिटोरियम में अंगदान को बढ़ावा देने के लिए स्टाल लगाई पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहुंचकर अंगदान के प्रति जागरूकता के कार्यों को प्रोत्साहित किया साथ ही उन्होंने प्लेकार्ड पकड़ कर| " I SUPPORT ORGAN DONATION"  का समर्थन किया । मोहन फाउंडेशन जयपुर सिटीजन फॉर्म  के संयोजक भावना जगवानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Thursday, 20 February 2020

अल्पसंख्यक वर्ग का भी रखा पूरा ध्यान बजट में - कागज़ी

वर्ष 2020 21 का बजट आम जनता को राहत पहुंचाने वाला युवाओं महिलाओं आम जनता को समर्पित बजट

अल्पसंख्यक वर्ग का भी रखा पूरा ध्यान बजट में - कागज़ी

जयपुर 20 फरवरी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन आबिद कागज़ी ने कार्यालय से बयान जारी कर बताया कि वर्ष 2020 21 का आम बजट गहलोत सरकार का आम जनता को समर्पित बजट है इसमें सभी वर्गों का पूरा ख्याल रखा गया है युवाओं को महिलाओं को आम आदमी को व्यापारी जगत को और खासतौर पर अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को भी इस बजट में पूरी तरह से तर्ज़ी दी गई चेयरमेन आबिद कागजी ने बताया कि
बजट 2020-21
 अल्पसंख्यक विभाग के लिये मुख्यमंत्री द्वारा की कई घोषणा  की है (1) अजमेर जिले के मसूदा और भरतपुर जिले के कामा ब्लॉक में 41 करोड़ 60 लाख की लागत से अल्पसंख्यक बालक बालिकाओं के लिए आवासीय छात्रावास का निर्माण कराया जाएग
(2) 7 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर लाडनूं नागौर में  बालिकाओं के लिए अल्पसंख्यक  बालिका  छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा
(3) 5 करोड़ रुपए की लागत से जयपुर में 100 शय्याओ के बालक छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा
(4) राजस्थान वक्फ बोर्ड को राज्य सरकार 5 करोड़  ग्रांट उपलब्ध करवाएगी
कागजी ने बताया कि राज्य की कांग्रेस सरकार हमेशा से आम जनता की सरकार रही है अल्पसंख्यक हितों की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रही है और यह आज बजट में देखने को मिला

Saturday, 1 February 2020

मंत्री सालेह मोहम्मद का 44 वां जन्मदिन मनाया, शुरुआत विमंदित बच्चों के बीच केक काट की


रहमतुल्लाह खान
जयपुर। राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद 44 वां जन्मदिन  प्रदेश भर में मनाया गया। जयपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में उनके जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया । मंत्री सालेह मोहम्मद शनिवार सुबह जामडोली स्थित राजकीय बालक एवं महिला मानसिक विमंदित संस्थान पहूंचे, जहां उन्होने विमंदित बच्चों के बीच केक काट कर फल वितरित कर अपना जन्मंदिन मनाया तथा संस्था का अवलोकन कर उनकी समस्याओं के निवारण का आश्वासन भी दिया।

इस क्रम में जयपुर में सिविल लाइंस स्थित मंत्री के सरकारी आवास पर जन्मदिन के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया  । 
 प्रदेश के विभिन्न जिलों के कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता, समर्थक और शुभचिंतक उनको जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। इस दौरान सरकार में केबिनेट मंत्री बी.डी.कल्ला, विधानसभा उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी, पीसीसी महासचिव वैभव गहलोत, धर्मेंद्र राठौड़, धीरज मीणा, विधायक गोपाल मीणा, विधायक हाकम खां, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन गैसावत, पूर्व सांसद गोपाल सिंह इड़वा, भीमराज भाटी, वक्फ बोर्ड चेयरमैन खानूखान बुधवाली, जयपुर नगर निगम प्रतिपक्ष नेता उमरदराज, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष आबिद कागज़ी,  अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शमीम अल्वी, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के निजी सहायक मोहम्मद इस्माइल, जयपुर जिला अल्पसंख्यक अधिकारी शकील अहमद, 

यूथ कांग्रेस नेता सुभान खान रहुमा, कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय कोर्डिनेटर तनवीर खान, पूर्व वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलावत खान, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव ममता वशिष्ठ, कांग्रेस नेता सादिक खान, कांग्रेस नेता सदाम खान, कांग्रेस नेता जावेद खान, कांग्रेस नेता संतोष परिहार बीकानेर, कांग्रेस नेता मुकेश सिंह राव, मौलाना इब्राहिम खान, खट्टन खान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदाधिकारीगण, प्रदेश भर के विभिन्न जनप्रतिनिधियों और विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों समेत तमाम कांग्रेस नेता, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने  मंत्री को गुलदस्ते भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर जन्मदिन की मुबारकबाद शुभकामनाएं दी । 

इस मौके पर उनके आवास पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया बड़ी संख्या में समर्थकों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में साढ़े तीन सौ से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। मंत्री सालेह मोहम्मद ने प्रशस्ति पत्र देकर रक्तदाताओं का सम्मामन किया,  मंत्री सालेह मोहम्मद ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बडा पुण्य का कार्य है, जो लोगों का जीवन बचाता है। इसलिए जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया । बता दें कि अक्सर नेताओं के जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन देखने को मिलता हैं लेकिन मंत्री सालेह मोहम्मद ने बड़ी सादगी के साथ जन्मदिन मनाया । कुछ जानकारों द्वारा बताया जा रहा हैं कि अशोक गहलोत के अलावा ऐसा सादगी से बिना किसी शक्ति प्रदर्शन के व्यवस्थित तरीक़े से किसी नेता का जन्मदिन कार्यक्रम का विशाल आयोजन पिछले काफी सालों में जयपुर में पहली बार हुआ है

इस दौरान यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष और जैसमलेर प्रधान अमरदीन फकीर, अमीन खान, कांग्रेस नेता पीराने फकीर, अमीन फकीर, इसलियास फकीर ने आने वाले तमाम मेहमानों का स्वागत किया । साथ ही आशीष, बरकत खान, विलाल खान ने भी व्यवस्थाएं संभाली । वहीं अमीन खान ने पूरी व्यस्थाओं की मॉनिटरिंग की

जन्मदिन पर विशाल कार्यक्रम के आयोजन के लिए बड़ी संख्या में वॉलिंटियर्स लगाए गए जिन्होंने मेहनत के साथ अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। सादिक चौहान के नेतृत्व में सदाम खान, असलम कुरैशी, टीपू सुल्तान, जावेद खान, इमरान खान, फारूक सामोदिया समेत तकरीबन 150 वॉलिंटियर्स ने अपनी सेवाएं दी ।



Sunday, 5 January 2020

सामाजिक कार्य योजनाओं की रुपरेखा के साथ मनाया नववर्ष

 जयपुर। रॉयल तद्वम सोसाइटी के सदस्यों ने नववर्ष का स्वागत धूमधाम से किया, इस कार्यक्रम का आयोजन क्लब हाउस में किया गया, इस कार्यक्रम में हर उम्र के लोगों ने बढ़चढ़ के हिस्सा लिया, कार्यक्रम में गायन क्षमता का प्रदर्शन बेहतरीन गायक एम एस आजाद, हितेश राव,सपना पाठक, नितिन छावडा व योगिनी ने किया, शानदार नृत्य प्रस्तुतियाँ सर्वज्ञ, जयश्री, अमित, राजीव, अतुलेश,आर एस माथुर,दिव्या, राहुल ने दी, इसके अतिरिक्त तार्किक क्षमता को आंकने के लिए विजेंद्र पाठक ने सदस्यों के मध्य खेल आयोजित किये,

सभी सदस्यों ने ना केवल इन कार्यक्रमों से मनोरंजन किया बल्कि नववर्ष आगमन के साथ सिंगल यूज्ड प्लास्टिक को बंद करने के लिए अभियान चलाने के लिए रूपरेखा भी बनायी साथ ही कच्ची बस्तियों में शिक्षा, मनोरंजन, और स्वास्थ्य के लिये जागरुकता अभियान चलाने का निर्णय लिया, इस सभी कार्यों में म्युज़िकल सफर इंडिया की पूरी टीम की भी सहभागिता रहेगी ये जानकारी संस्थापक सपना पाठक ने दी। अन्य सदस्यों में अनीता, अंशुल, सविता, मंजू, नीता, संजोत, धनंजय मंजुला, पूनम की भी भूमिका महत्वपूर्ण रही,मंच संचालन विजेंद्र पाठक व सपना पाठक ने किया।

काठमांडू में फूटा युवाओं का गुस्सा, आंदोलन का चेहरा बने सुडान गुरुंग

सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरकर सरकार को दी चुनौती नेपाल की राजधानी काठमांडू सोमवार, 8 सितंबर को नारों और गुस्से से ग...