जयपुर । साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस जहां हर मोर्चे को मजबूत बनाने में जुटा है, वहां संगठन में भी फेरबदल का निर्णय किया है। पायलट के टीम में कई नेताओं का प्रमोशन तो कइयों का डिमोशन हो सकता है...।
विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस चुकी कांग्रेस प्रदेश में सशक्त टीम उतारने के लिए कई तरह के बदलाव करने जा रही है। इसके तहत सचिन पायलट की टीम में भी फेरबदल करने का निर्णय हुआ है। पायलट की टीम से खराब परफोर्मेंस देने वाले पदाधिकारियों की छुट्टी होगी तो बेहतर परफोर्मेंस वाले पदाधिकारियों को प्रमोट किया जाएगा।
विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी पदाधिकारी हर मोर्चे को मजबूत करने में जुट गए हैं। पार्टी स्तर पर जहां प्रवक्ता और पैनालिस्ट की नियुक्ति करने को लेकर प्रक्रिया चल रही है। वहीं, सचिन पायलट की जम्बो कार्यकारिणी में परिवर्तन किया जा रहा है। पायलट की टीम से नॉन परफोर्मेंस वाले पदाधिकारियों की छटनी का काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि छटनी का काम करीब-करीब पूरा हो चुका है।
साथ ही चर्चा यह भी है कि पायलट की टीम में शामिल महासचिवों और सचिवों को प्रवक्ता पैनल में शामिल किया जाता है तो पदाधिकारी को एक ही पद मिलेगा। वे या तो संगठन में रहेंगे या प्रवक्ता बनेंगे। सूत्रों ने बताया कि प्रवक्ताओं की घोषणा भी इसी कारण से नही किया जा रहा है। क्योंकि, जिन पदाधिकारीयों को प्रवक्ता बना दिया जाएगा, उन्हे और बाकी अन्य पदाधिकारीयों के बदलाव के साथ ही होगा।
यह हो सकते हैं ड्रॉप -
हीरालाल विश्नोई उपाध्यक्ष हैं उनके बेटे जयंती विश्नोई सचिव हैं। ऐसे में एक ही रहेंगे। ज्यादा चांस है कि जयंती विश्नोई को प्रमोट कर महासचिव बना दिया जाए और हीरालाल विश्नोई को ड्रॉप किया जाए।चयनिका उनियाल महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव बन गई हैं।महेंद्र चौधरी खुद चुनाव लड़ेंगे ये जिला प्रभारी भी हैं, लेकिन, वहां ज्यादा सक्रिय नहीं हो पा रहे हैंसंगीता गर्ग, कविता मीणा, इंद्र सिंह देवड़ा, शिवकांत नंदवाना, रमा बजाज,आदित्य शर्मा ,कुलदीप राजावत, विजेन्द्र सिंह इंद्रपूरा ,सूशील आसोपा,नवीन यादव को भी ड्रॉप किया जा सकता है।रेहाना रेहाज अब राजस्थान कांग्रेस की महिला अध्यक्ष बन गई हैं।माहिर आजाद का देहांत हो चुका है।रघूवीर मीणा अब कांग्रेस वर्किंग कमेटी में शामिल हो गए हैं।इनका हो सकता है प्रमोशन
ये बन सकते हैं महासचिव
प्रशांत शर्मा ,राजेश चौधरी,कमल मीणा (पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा के पुत्र) , बालेंदू सिंह (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह के पुत्र), रतन देवासी पूर्व संसदीय सचिव को प्रमोट कर महासचिव बनाया जा सकता हैं।
सुरेश चौधरी अभी प्रवक्ता हैं, इन्हें प्रमोट कर महासचिव बनाया जा सकता है
ये बन सकते हैं उपाध्यक्ष-
जी आर खटाना,पवन गोदारा,वैभव गहलोत को महासचिव से उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है।
प्रमोद जैन भाया वर्तमान में उपाध्यक्ष पद पर हैं, इन्हे चिरंजी लाल बढाया की जगह कोषाध्यक्ष पद भी दिया जा सकता है।
प्रताप सिंह खाचरियावास अभी जिलाध्यक्ष के साथ ही प्रवक्ता भी हैं। वे जिलाध्यक्ष पर रहेंगे।
- By etv randi hindi














