जयपुर । सफलता किसी की मोहताज नहीं होती हैं, इंसान अपनी लगन और मेहनत से कामयाबी के झंडे गाड़ देता हैं ।इसी कड़ी में सात वर्षीय इनाया ख़ान ने अपने बलबूते पर आज वो मुक़ाम हासिल कर लिया है और वह अपने हम उम्र बच्चो के लिए एक मिसाल बन गयी है। चार वर्ष से इनाया ख़ान बेटी बचाओ पर कार्य कर रही है। हाल ही में इनाया का सोंग "ज़ूम" चैनल पर टेलीकास्ट हुआ है और साथ ही कई डोक्युमेंटरी मूवी में इनाया के कार्य को सराहा गया है ।
मानसरोवर स्थित सरदार पटेल स्कूल में इंडीयन बालीवुड क्राउन किड्स फ़ैशन शो का आयोजन किया गया । जिसमे सेव गर्ल चाइल्ड इनाया ख़ान को बॉलीवुड क्राउन के ख़िताब से सम्मानित किया गया । इस दौरान इनाया ख़ान के हाथों से उनके हम उम्र विजेता बच्चो को पुरस्कार दिया गया। इनाया इंटरनैशनल फ़िल्म प्रडक्शन हाउस की चेयरपर्सन बेनज़ीर ख़ान के साथ फ़ैशन शो के आयोजक योगेश जोशी और पिहु विश्वास ने सभी का आभार व्यक्त किया। टोंक जिले से रेल लाओ संघर्ष समिति के अकबर खान ,राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन के ब्रजेश पाठक, कंचन आनंद, हिलव्यू पब्लिकेशन की शलिनी श्रीवास्तव , अभिनेत्री अपर्णा वाजपेयी , विवेक गोयल ,अनिल मंगल ,शकिम ख़ान और अरविंद अग्रवाल,बेटी फ़ाउंडेशन के राहुल शर्मा ने फैशन शो में सहयोग दिया। छोटे छोटे बच्चो ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति और रैम्प वॉक से सबका दिल जीत लिया, एंकर कुलदीप गुप्ता ने मंच का सञ्चालन किया, फ़ोटोग्राफ़ी अजय जयसवाल ने की ।