जयपुर। बाड़मेर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईटादा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान धनाऊ ब्लॉक के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चतराराम, विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य कृपा राम, पूर्व सरपंच ताहर खान, पूर्व सरपंच खमीशा खान, समाज सेवी सखर खान, सबीर खान, अदरीम खान, मौलाना हनीफ खान समेत तमाम ग्रामीणों ने इंदिरा गाँधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी ।
Thursday, 31 October 2019
Thursday, 24 October 2019
प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को दी बधाई
जयपुर। प्रदेश में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की मण्डावा सीट पर भारी मतों से हुई जीत के लिए प्रदेश सरकार और संगठन को बधाई देते हुए राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डे ने इसे क्षेत्र की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत बताया है। पाण्डे ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश में सरकार बने लगभग 10 माह हुए है और इस दौरान सरकार ने घोषणा पत्र में जितने वादे किए थे उन्हें पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
उन्होंने कहा कि किसानों की ऋण माफी के साथ ही युवाओं व बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा सामन्य वर्ग के लिए आर्थिक आधार पर दिए जाने वाले आरक्षण में भूमि एवं भवन संबंधित प्रावधानों को हटाया गया है जो इस वर्ग को बड़ी राहत देने वाला ऐतिहासिक फैसला है, साथ ही यह निर्णय सरकार की संवेदनशीलता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि खींवसर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की हार हुई है परन्तु विगत् विधानसभा चुनाव में बड़े अंतर से कांग्रेस हारी थी जो अंतर इस चुनाव में काफी कम रह गया है जिससे स्पष्ट होता है कि खींवसर विधानसभा क्षेत्र की जनता का भी कांग्रेस सरकार में विश्वास प्रगाढ़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा की नीतियाँ नाकाम साबित हो रही है और यही कारण है कि हरियाणा राज्य में भाजपा विधानसभा चुनाव में बहुमत से वंचित हो गई है।
अविनाश पांडे ने कहा कि महाराष्ट्र में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ काम किया, वहीं भाजपा ने सत्ता में होने का दुरूपयोग करते हुए प्रशासनिक मशीनरी का खुद के पक्ष में भरपूर उपयोग कर चुनावों को प्रभावित करने पूरा काम किया है। उन्होंने कहा कि एनसीपी के अध्यक्ष सम्माननीय शरद पंवार पर भी सरकारी एजेन्सी का दुरूपयोग भाजपा की केन्द्र सरकार के इशारे पर किया गया परन्तु कांग्रेस और एनसीपी ने भाजपा के हर षड्यंत्र और चुनौती का डटकर मुकाबला किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में श्रीमती सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएगी और आमजनता के हित में काम करती रहेगी। पाण्डे ने प्रदेश के सभी कांग्रेसजनों से एकजुट होकर पार्टी की रीति-नीति को आमजनता तक ले जाने का आह्वान किया है।

Tuesday, 22 October 2019
मीठे का तला में क्रिकेट कप प्रतियोगिता शुरू
जयपुर । बाड़मेर जिले के मीठे का तला में मरहूम सकुर खान मेमोरियल क्रिकेट कप का आयोजन हुआ ।जिसका उद्घाटन मंगलवार मीठे का तला में किया गया । मंगलवार 22 अक्टूबर 2019 को शुरू क्रिकेट प्रतियोगिता में तकरीबन 85 टीम्स भाग ले रही है यह प्रतियोगिता 8 दिन तक चलेगी । इस दौरान प्रतियोगिता के आयोजक मुनीर खान ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें, हार जीत होना वाजिब हैं, खेल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं । इस मौके शूजा मोहम्मद, नवाज खान, रोशन खान मौजूद रहे। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन जुनैद खान ने किया ।
पांधी का पार में हॉस्टल का उद्धघाटन, विधायक अमीन खान ने की नई घोषणा
जयपुर। बाड़मेर जिले के पांधी का पार में अल्पसंख्यक विभाग की ओर से अनुदानित हॉस्टल का उद्धघाटन समारोह सम्मपन हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए शिव विधायक अमीन खान ने स्टूडेंट्स को लगन और मेहनत के साथ शिक्षा ग्रहण करने का संदेश दिया, वहीं बालिका शिक्षा को वर्तमान समय में जरूरी बताया। विधायक अमीन खान ने रेगिस्तान शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित हॉस्टल के लिए विधायक कोष से 10 नए कमरे बनवाने की घोषणा की।
इस दौरान अल्पसंख्यक अधिकारी उमेद सिंह भाटी ने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार होना चाहिए । उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कम्प्यूटर शिक्षा विद्यार्थी जीवन के लिए अहम हिस्सा है।
इस मौके पर बचू खान खलीफा, सरपंच काजी खान, पूर्व सरपंच मुराद खान, कचरा खान, मौलाना हबीबुल्लाह, मौलाना अब्दुल हक, सरपंच रहमान खान समेत तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मौलाना अली मोहम्मद ने विधायक अमीन खान और कार्यक्रम में शरीक हुए सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया ।
Saturday, 19 October 2019
ईटादा स्कूल में बाल सभा का आयोजन
जयपुर। बाड़मेर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईटादा में शनिवार को सामुदायिक वृहत बाल सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गीत, कविता और नृत्य की प्रस्तुति दी ।
इस दौरान विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य कृपा राम, वरिष्ठ अध्यापक संजय आलड़िया, वरिष्ठ अध्यापक सवाई खान, वरिष्ठ अध्यापिका अनिता सामौर, वरिष्ठ अध्यापिका शबनम परवीन, वरिष्ठ अध्यापक नरसी राम, अध्यापक केवाराम, अध्यापक महेंद्रा राम, अध्यापक मुन्शी लाल मीणा, अध्यापक विक्रम सिंह, समाज सेवी सबीर खान, कार्यक्रम एंकर जुनैद खान, बाल सभा अध्यक्ष छात्रा आलमा, सभापति छात्र टीकमाराम समेत तमाम शिक्षक, स्टूडेंट्स के अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

Thursday, 17 October 2019
ईटादा में मोहम्मद हबीब खान का सेवानिवृत्त समारोह आयोजित
जयपुर । बाड़मेर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईटादा में कार्यरत अध्यापक मोहम्मद हबीब खान अपने 38 साल राजकीय सेवा में देने के बाद 31 अक्टूबर 2019 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं । जिनका सेवानिवृत्त समारोह 17 अक्टूबर 2019 गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईटादा के परिसर में आयोजित किया गया । चौहटन क्षेत्र में आजादी के बाद मुस्लिम समुदाय के एक मात्र अध्यापक मोहम्मद हबीब खान हैं जिनका बड़े स्तर पर सेवानिवृत्त समारोह आयोजित किया गया । विभागीय सेवानिवृत्त समारोह ईटादा स्कूल के परिसर में आयोजित किया गया। वहीं अध्यापक मोहम्मद हबीब खान के ईटादिया निवास पर प्रतिभोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
सेवानिवृत्त समारोह में धनाऊ के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चतरा राम, गुलाम मोहम्मद खान बुरहान का तला, पूर्व प्रधान बक्स खान, पूर्व सरपंच ताहर खान, पूर्व कार्यवाहक सरपंच शेर मोहम्मद रहूमा, पूर्व सरपंच ख़मीशा खान, सरपंच रजाक खान, रबासर पूर्व सरपंच बरकत खान, कांग्रेस नेता जमाल खान कोनरा, रकमा जिला अध्यक्ष अध्यापक हासम खान सिंहार, अध्यापक हुसैन खान समा, अध्यापक नानगा राम, व्याख्याता कृपा राम, वरिष्ठ अध्यापक संजय आलड़िया, वरिष्ठ अध्यापक नरसीराम, वरिष्ठ अध्यापक सवाई खान, वरिष्ठ अध्यापिका शबनम, वरिष्ठ अध्यापिका अनिता, अध्यापक मुंशीलाल मीना, अध्यापक केवाराम गढ़वीर, अध्यापक महेंद्रा राम, अध्यापक मोहम्मद खान नोहड़ी, अध्यापक सखी खान, अध्यापक रसूल खान मंगलिया, पीटीआई केसाराम सियाग, व्याख्याता हरिराम महिया, अध्यापक खबड़ खान, अध्यापक शेरमोहमद, अध्यापक मुकीम खान, वरिष्ठ अध्यापक बाबूलाल सुथार, अध्यापक सखर खान, राजस्थान पुलिस सेवा में कार्यरत खानु खान कोनरा, हबीब खान कोनरा, वीरम खान, सामाजिक कार्यकर्ता बचाया खान गोहड़ का तला, एएनएम मनीषा देवी, अमन कुमार, लूणाराम सेजु, रसूल समेजा, प्रहलाद राम सुथार, कादर खान, मारूफ खान, मिहल खान रहूमा, समाज सेवी सखर दीन, सबीर खान, सकुर खान, कबूल खान, लतीफ खान मेहर कानासर और ईटादा, छोटा ईटादा, कोनरा, भोजारिया, उभरे का पार, सिहार, कानासर, आलमसर, धारासार समेत विभिन्न गांवों के गणमान्य लोग मौजूद रहे । कार्यक्रम में मंच संचालन जुनैद खान समेजा ने किया।
बता दें कि मोहम्मद हबीब खान ने किसान परिवार के घर मे जन्म लिया उन्होंने बड़ी मेहनत के पढ़ाई करने के बाद अध्यापक की नोकरी हासिल की । उनकी पंचायती राज विभाग में पहली पोस्टिंग झाड़पा में औऱ शिक्षा विभाग में पहली पोस्टिंग शिव के कानासर के विद्यालय में हुई । उसके बाद चौहटन के आलमसर और कोनरा स्कूल में उन्होंने अपनी सेवाएं दी और पिछले कुछ सालों से वे ईटादा स्कूल में अपनी सेवाएं दी । अध्यापक मोहम्मद हबीब खान ने अपनी सेवाओं के दौरान स्टूडेंट्स को बेहद मेहनत के साथ शिक्षा दी । जिसमे कई स्टूडेंट्स वर्तमान में सरकारी और निजी क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं ।
रहमतुल्लाह खान, वरिष्ठ पत्रकार - 9950292971
कृपया इस खबर को कॉपी नहीं करें ।
अपने सुझाव कमेंट करें -

Friday, 11 October 2019
ईटादा में मोहम्मद हबीब खान का सेवानिवृत्त समारोह 17 अक्टूबर को
बता दें कि मोहम्मद हबीब खान ने किसान परिवार के घर मे जन्म लिया उन्होंने बड़ी मेहनत के पढ़ाई करने के बाद अध्यापक की नोकरी हासिल की । उनकी पहली पोस्टिंग शिव के कानासर के विद्यालय में हुई । उसके बाद चौहटन के आलमसर और कोनरा स्कूल में उन्होंने अपनी सेवाएं दी और पिछले कुछ सालों से वे ईटादा स्कूल में अपने सेवाएं दे रहे हैं । अध्यापक मोहम्मद हबीब खान ने अपनी सेवाओं के दौरान स्टूडेंट्स को बेहद मेहनत के साथ शिक्षा दी । जिसमे कई स्टूडेंट्स वर्तमान में सरकारी और निजी क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं ।
Subscribe to:
Posts (Atom)
काठमांडू में फूटा युवाओं का गुस्सा, आंदोलन का चेहरा बने सुडान गुरुंग
सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरकर सरकार को दी चुनौती नेपाल की राजधानी काठमांडू सोमवार, 8 सितंबर को नारों और गुस्से से ग...
-
मुंबई। अभी बॉलीवुड मशहूर अभिनेता इरफान खान के बीमार होने से ही दुखी था कि बुधवार को उसके इस दुख में और इजाफा तब हो गया जब हिंदी सिनेमा की ख...
-
चित्तौड़गढ़ : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने रविवार को अपने 48वें जन्मदिवस के अवसर पर चित...
-
भुवनेश्वर : ओडिशा की राजनीति में जिस युवा चेहरे की चर्चा सबसे ज़्यादा है, वो नाम है सोफिया फिरदौस। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के खिलाफ चलाए...