जयपुर। मकराना में विवाहिता नाजमीन की हुई मौत को लेकर अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति की ओर से सोमवार को जयपुर कलेक्ट्रेट पर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति और ब्रिक्स ह्यूमन राइट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पाटिल खण्डपुरकर, ब्रिक्स ह्यूमन राइट के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष अमिता मधुप महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्य्क्ष कविता, राजस्थान महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्य्क्ष सपना पाठक के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर न्याय दिलाने की मांग की गई ।अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में कई समुदायों के लोगों ने हिस्सा लिया, राजधानी जयपुर की सड़कों पर प्रदर्शन कर सरकार से नाज़मीन को इंसाफ दिए जाने की मांग की गयी है। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि पूरे मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए.. नाजमीन की माता और उनकी दादी ने सरकार से यह मांग की है कि मेरी बेटी को इंसाफ मिले। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप पाटील ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अगर पुलिस ने अपना कार्य सही ढंग से किया होता तो सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होते।
प्रदर्शन में शामिल लोग अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे जहां पर वक्ताओं ने धरने को संबोधित किया इस दौरान जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया सौंपा गया और स्टेचू सर्किल पर कैंडल मार्च भी नाजमीन को इंसाफ देने के लिए निकाला गया। इस प्रदर्शन में देश के विभिन्न राज्यों से संगठन के पदधिकारियों के साथ साथ आम जन भी जुटे और करणी सेना के पदाधिकारी भी शामिल हुए।
No comments:
Post a Comment