जयपुर। बाड़मेर जिले के पांधी का पार में अल्पसंख्यक विभाग की ओर से अनुदानित हॉस्टल का उद्धघाटन समारोह सम्मपन हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए शिव विधायक अमीन खान ने स्टूडेंट्स को लगन और मेहनत के साथ शिक्षा ग्रहण करने का संदेश दिया, वहीं बालिका शिक्षा को वर्तमान समय में जरूरी बताया। विधायक अमीन खान ने रेगिस्तान शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित हॉस्टल के लिए विधायक कोष से 10 नए कमरे बनवाने की घोषणा की।
इस दौरान अल्पसंख्यक अधिकारी उमेद सिंह भाटी ने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार होना चाहिए । उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कम्प्यूटर शिक्षा विद्यार्थी जीवन के लिए अहम हिस्सा है।
इस मौके पर बचू खान खलीफा, सरपंच काजी खान, पूर्व सरपंच मुराद खान, कचरा खान, मौलाना हबीबुल्लाह, मौलाना अब्दुल हक, सरपंच रहमान खान समेत तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मौलाना अली मोहम्मद ने विधायक अमीन खान और कार्यक्रम में शरीक हुए सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया ।

No comments:
Post a Comment