नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से उत्साहित दिल्ली के सीएम केजरीवाल की दिल्ली सचिवालय में कैबिनेट की बैठक बुलाई गयी, जबकि खबर ये भी है कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम से भी मुलाकात करने वाले हैं। हालांकि इस मीटिंग को लेकर ये जानकारी नहीं मिल सकी है कि किन मुद्दों पर इस दौरान बातचीत होगी।
दिल्ली सरकार के बीच अधिकारों को लेकर चल रही जंग सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे पर जा पहुंची थी, जहां कोर्ट ने आज एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। सुप्रीम ने कहा कि एलजी दिल्ली के प्रशासक हैं लेकिन हर काम में बाधा नहीं डाल सकते हैं। इस फैसले को आम आदमी पार्टी अपनी जीत के रूप में देख रही है और दिल्ली सरकार खुद को बॉस मान रही है। बता दें कि, सीएम केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें कोर्ट ने कहा था कि एलजी ही दिल्ली के एडमिनिस्ट्रेटिव हेड हैं और कोई भी फैसला उनकी मंजूरी के बिना नहीं लिया जाए। सुप्रीम के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के साथ जस्टिस ए के सीकरी, ए एम खानविलकर, डी वाई चन्द्रचुड़ और अशोक भूषण की पीठ ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया।

No comments:
Post a Comment