नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा में था। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग डर गए और घरों-आॅफिसों से बाहर निकल आए। हालांकि, भूकंप के कारण कोई जानमान के नुकसान की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में रविवार दोपहर करीब 3.37 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.0 थी और केंद्र हरियाणा के सोनीपत मेें था।
दिल्ली और यूपी में क्यों आता हैं बार-बार भूकंप
बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हिमालय के निकट है जो भारत और यूरेशिया जैसी टेक्टॉनिक प्लेटों के मिलने से बना था। धरती के भीतर की इन प्लेटों में होने वाली हलचल की वजह से दिल्ली और यूपी के इलाकों में भूकंप का खतरा सबसे ज्यादा है। दिल्ली के पास सोहना, मथुरा और दिल्ली-मुरादाबाद तीन फॉल्ट लाइन मौजूद हैं, जिसके चलते भूकंप की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। दिल्ली रिज क्षेत्र कम खतरे वाला है। वहीं, दक्षिण पश्चिम, उत्तर पश्चिम और पश्चिमी इलाका मध्यम खतरे वाले क्षेत्र हैं और उत्तर, उत्तर पूर्व, पूर्वी सबसे ज्यादा खतरे वाले क्षेत्र हैं।
x
No comments:
Post a Comment