Sunday, 1 July 2018

पीसीसी ने दिया कारण बताओ नोटिस

जयपुर । सवाईमाधोपुर में शनिवार कांग्रेस के मेरा बुथ मेरा गौरव कार्यक्रम के दौरान हुई आपसी मारपीट के बाद रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है ।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देशानुसार मुख्यालय प्रभारी मुमताज मसीह ने लुकमान अहमद को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया हैं । गौरतलब कि शनिवार कांग्रेस के मेरा बुथ मेरा गौरव कार्यक्रम के दौरान आईटी सेल के प्रदेश संयोजक दानिश अबरार के साथ कांग्रेस नेता मुमताज अहमद के बेटे लुकमान अहमद पर मारपीट करने का आरोप हैं । इस दौरान पीसीसी प्रभरी अविनास पांडे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नमोनारायण मीना भी मौजुद थे ।

No comments:

Post a Comment

काठमांडू में फूटा युवाओं का गुस्सा, आंदोलन का चेहरा बने सुडान गुरुंग

सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरकर सरकार को दी चुनौती नेपाल की राजधानी काठमांडू सोमवार, 8 सितंबर को नारों और गुस्से से ग...