जयपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बुलाई गई प्रेस कांफ्रेस में मीडिया के सवालों पर बुरी तरह घिर गईं.. जयपुर में दो दिन के लिए प्रदेशभर से मीडिया पैनलिस्ट,वक्ता और प्रवक्ताओं के लिए इंटरव्यू के लिए प्रवास पर आईं प्रियंका उस सवाल पर घिर गईं...जिसमें उन्होंने प्रवक्ता बनने की चाह रखने वाले कांग्रेसियों से यह सवाल पूछा था कि प्रदेश कांग्रेस की लीडरशिप में अशोक गहलोत और सचिन पायलट में से कौन बेस्ट है...और किसमें क्या-क्या ख़ूबी आप देखते हैं...आप व्यक्तिगत रूप से गहलोत या पायलट में से किसे पसंद करते हैं...जब मीडिया ने यह सवाल प्रियंका से पूछा..तो बंद कक्ष की बात मीडिया तक पहुंचने पर उनके चेहरे की हवाईयां उड़ गईं
उन्होंने इस घटनाक्रम और मीडिया में आई ख़बर को मीडिया की ही मन गढंत कहानी करार देते हुए खुदको मामले से बचाने की कोशिश की....प्रियंका ने जब मीडिया की रिपोर्टिंग पर सवाल खड़े किए तो मीडिया कर्मियों ने भी उन्हें दो टूक कह दिया..कि इंटरव्यू के बाद आप ही के कांग्रेसी वक्ता,प्रवक्ता कैंडीडेट्स ने ये सवाल मीडिया में बताए हैं..और उनकी रिकॉर्डिंग भी मीडिया के पास मौजूद है....इस पर उन्होंने खुदसे इसकी पुष्टि किए जाने की नसीहत मीडिया को दे डाली....अंदर की बात बाहर जाती देखकर मीडिया पर दोष मढ़ना राजनेताओं की आदत सी बन गई है...लेकिन सवाल ये भी उठता है कि क्या एआईसीसी के निर्देश पर अशोक गहलोत और सचिन पायलट के नेतृत्व के बारे में क्या गुपचुप ऐसे प्रवक्ताओं के माध्यम से जानकारी जुटाई जा रही है...या फिर यह कांग्रेस में भीतरी गुटबाज़ी का परिणाम है...जिसमें प्रवक्ता भी लिप्त हो गई हैं....
मामला यह था-
मीडिया पैनलिस्ट और प्रवक्ता के लिए इंटरव्यू देने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी पहुंचे कांग्रेस नेताओं की ज़ुबानी....क्या सवाल उनसे पूछा गया था...और उन्होंने इसका क्या जवाब प्रियंका चतुर्वेदी और रोहन गुप्ता को दिया है..जी हाँ,मीडिया के पास बकायदा कांग्रेस के इंटरव्यू में शॉर्ट लिस्ट किए गए..और इंटरव्यू में शामिल हुए कांग्रेस नेताओं के बयान मौजूद हैं...जो उन्होंने इंटरव्यू से निकलते ही मीडिया में दिए हैं...
No comments:
Post a Comment