जयपुर । विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बचे है और कांग्रेस में आपसी झगड़े खींचतान बढ़ती ही जा रही है, कांग्रेस के मेरा बूथ मेरा गौरव प्रोग्राम में कई बार मारपीट हाथपाई हो चुकी है टिकट को लेकर कांग्रेस में फूट रुकने का नाम ही नहीं ले रही है, और अब तो टिकटों की लड़ाई कांग्रेस में धर्म तक पहुँच गयी है
पूर्व महापौर और पीसीसी महासचिव ज्योति खंडेलवाल के एक विवादास्पद प्रेस नोट जारी कर धर्म की सियासत कर कांग्रेस में खलबली मचा दी है। खंडेलवाल के इस प्रेस नोट से किशनपोल से टिकट पाने का भी हथकंडा कह सकते हैं। ज्योति खंडेलवाल ने बाकायदा तीन विधानसभा के हिन्दू और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या और प्रतिशत के आंकड़े जारी किए हैं। खंडेलवाल ने कहा कि किशनपोल से लगातार दो बार मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट देने से पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।
खंडेलवाल ने कहा कि किशनपोल के बजाय कांग्रेस को हवामहल से मुस्लिम प्रत्याशी को मैदान में उतारना चाहिए। खंडेलवाल ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उनके मुताबिक, आदर्श नगर विधानसभा में 91 हजार 515 मुस्लिम वोटर्स, हवामहल में 90 हजार 711 मुस्लिम मतदाता और किशनपोल में सबसे कम 76 हजार 912 मुस्लिम मतदाता हैं। ऐसे में किशनपोल से बार बार मुस्लिम को क्यों पार्टी मौका दे रही है। किशनपोल से मुस्लिम प्रत्याशी और वो भी किसी बाहरी को थोपने से हार का सामना करना पड़ा। हालाँकि बाद में ज्योति खंडेलवाल ने कहा कि मेरा प्रेस नोट जारी कर धर्म की सियासत करना नहीं है, मैं कांग्रेस को बताना चाहती हु अगर कांग्रेस मुस्लिमों का भला चाहती है तो जहाँ मुस्लिम जीत रहे है वहीँ से टिकट दें, मैं धर्म की सियासत नहीं करती कभी।
No comments:
Post a Comment