Tuesday, 10 July 2018

कांग्रेस जल्द शुरू करेगी मास कांटेक्ट प्रोग्राम

जयपुर। भाजपा के सम्पर्क से सिददी अभियान के मुकाबले अब राजस्थान कांग्रेस हर तबके से सम्पर्क करने का अभियान शुरू करने जा रही है।राजस्थान में मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में जरिये कांग्रेस ने अब तक अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का काम किया ।मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम आगामी एक सप्ताह में सभी 200 विधानसभाओं में पूरा हो जायेगा इसके ​ठीक बाद अब राजस्थान कांग्रेस भाजपा के सम्पर्क से सिददी अभियान से मुकाबले के लिए कांग्रेस का सम्पर्क अभियान चलाने जा रही है।इस कार्यक्रम को मेरा बूथ मेरा गौरव का दूसरा चरण कहा जा रहा है,जिसमें कांग्रेस संगठन अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मास कॉन्टेक्ट करेंगे।कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिये कांग्रेस कार्यकर्ता गली, मुहल्ले, नुक्कड, वार्डो, पंचायतों से लेकर ढाणियों में जाकर लोगों से संवाद स्थापित करेंगे।पायलट ने कहा कि कांग्रेस का संवाद भाजपा की तरह नही होगा जो फिल्म अभिनेताओ ,प्रशासनिक अधिकारीयों या उधोगपतियों पर जाकर सिमट गया था।कांग्रेस कार्यकर्ता इस अभियान के जरिये वीआईपी लोगों की बजाय उन अतिंम छोर के लोगों से सम्पर्क करेंगे जिनकी पीडा दूर करने की बजाय भाजपा ने उसे नकार दिया है।ये कार्यक्रम राजस्थान में अगले सप्ताह शुरू होगा।

No comments:

Post a Comment

काठमांडू में फूटा युवाओं का गुस्सा, आंदोलन का चेहरा बने सुडान गुरुंग

सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरकर सरकार को दी चुनौती नेपाल की राजधानी काठमांडू सोमवार, 8 सितंबर को नारों और गुस्से से ग...